फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   651 farmers arrived at three centers to sell 13,492 quintals of mustard

Charkhi Dadri News: 13,492 क्विंटल सरसों लेकर तीन केंद्रों पर बेचने पहुंचे 651 किसान

Fri, 28 Mar 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 28 Mar 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
651 farmers arrived at three centers to sell 13,492 quintals of mustard
चरखी दादरी/बाढड़ा/झोझूकलां। जिले के दादरी, बाढड़ा और झोझूकलां खरीद केंद्र पर शुक्रवार को भी सरसों की आवक जारी रही। तीनों खरीद केंद्रों पर 651 किसान 13,492 क्विंटल सरसों लेकर पहुंचे। हालांकि, दादरी मंडी में 274 क्विंटल सरसों की खरीद हुई जबकि बाकी दोनों केंद्रों पर खरीद बंद रही।
विज्ञापन

तीनों खरीद केंद्रों की अब तक की स्थिति देखें तो दादरी मंडी में 1402 किसान पहुंचे हैं जबकि 30,245 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। इसमें से एजेंसी ने 695 क्विंटल सरसों ही खरीदी है।
विज्ञापन

इसी प्रकार, बाढड़ा मंडी में अब तक 376 किसानों ने गेटपास कटवाए हैं और 7090 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। बाढड़ा में अब तक एजेंसी ने 307 क्विंटल सरसों खरीदी है। इसी प्रकार, झोझूकलां केंद्र पर अब तक 267 किसान 6291 क्विंटल सरसों लेकर पहुंचे हैं। यहां एजेंसी महज 50 क्विंटल ही सरसों खरीद पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की बात करें तो शाम तक दादरी मंडी में 391 किसानों ने गेटपास कटवाए और एक दिन में 8152 क्विंटल सरसों मंडी पहुंची। एजेंसी ने शुक्रवार को दादरी मंडी में महज 274 क्विंटल सरसों ही खरीदी। इसी प्रकार, शुक्रवार को झोझूकलां मंडी में 100 किसानों ने गेटपास कटवाए और 2342 क्विंटल सरसों की आवक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed