फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   650 bags of wheat seeds and 200 bags of urea distributed, DAP distribution begins Monday

Charkhi Dadri News: 200 बैग यूरिया बांटी, 27 को डीएपी वितरण

Sat, 25 Oct 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 25 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
650 bags of wheat seeds and 200 bags of urea distributed, DAP distribution begins Monday
चरखी दादरी। दादरी नगर स्थित जमीदारा सोसाइटी कार्यालय में शुक्रवार को 650 बैग गेहूं का बीज वितरित किया गया। इस दौरान 200 बैग यूरिया खाद वितरित की गई। गेहूं के बीज की विभिन्न प्रकार की किस्में वितरित की जा रही हैं। कार्यालय में गेहूं के बीज के 2400 बैग मंगवा रखे हैं। सोमवार से डीएपी खाद का वितरण फिर से शुरू होगा। किसानों को इस समय डीएपी खाद की ज्यादा जरूरत बनी हुई है।
विज्ञापन

इस समय किसान सरसों की बिजाई करने में जुटे हैं। सरसों की बिजाई से पूर्व किसान खेत में डीएपी खाद डालते हैं ताकि अच्छी पैदावार मिल सके। जिले में इस बार करीब एक लाख 50 हजार एकड़ में सरसों की बिजाई होने का अनुमान है। इसी प्रकार की गेहूं की बिजाई का आंकड़ा एक लाख एकड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस समय डीएपी खाद का जमीन के हिसाब से वितरण किया जा रहा है। डेढ़ एकड़ तक डीएपी का एक बैग दिया जा रहा है। इसके बाद प्रति एकड़ एक बैग उपलब्ध कराया जाता है। जिन किसानों ने मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर जमीन का विवरण दर्ज करवा रखा है उनको खाद दी जा रही है। यह नियमावली लागू करने के बाद अब डीएपी के लिए वितरण केंद्रों के बाहर लंबी लाइन नहीं लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले को शुक्रवार को 10 हजार बैग डीएपी खाद के मिले हैं। जमीदारा सोसायटी के मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि किसानों को गेहूं का बीज पर्याप्त मात्रा में दिया जा रहा है। सोमवार से डीएपी का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। खाद व बीज की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed