फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   6 peop;e from a family found corona positive

एक ही परिवार के छह लोगों समेत आठ मिले कोरोना संक्रमित

Wed, 29 Jul 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
6 peop;e from a family found corona positive
जिले में बुधवार को आठ कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सभी संक्रमित दादरी शहर के रहने वाले हैं और इनमें एक ही परिवार के छह लोग शामिल हैं। इस परिवार के एक सदस्य की रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आ चुकी है और उसके संपर्क में ही परिवार के सभी लोग आए हैं। डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने आठ नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 152 हो गई है। इनमें से 93 संक्रमित डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है। 58 इस समय एक्टिव केस हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि एक संक्रमित को बुधवार सुबह डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि वार्ड आठ निवासी एक व्यक्ति की गत 22 जुलाई को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसके परिवार के छह लोगों के सैंपल लिए गए थे और उन सबकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि परिवार की तीन महिलाएं भी संक्रमित मिली हैं और उनकी उम्र 65, 45 और 55 साल है। उनके अलावा इस परिवार के बाकी तीन संक्रमितों की उम्र 43, 29 और 26 साल है। वहीं, दो अन्य संक्रमित वार्ड-13 और गांधी नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। वार्ड-13 निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह संक्रमित परिवार की गाड़ी चलाता है। आठवां संक्रमित गांधी नगर क्षेत्र का रहने वाला है और उसकी उम्र 66 साल है। वह कई दिनों से बीमार है और घर पर ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7253 सैंपल भेजे, 6964 की रिपोर्ट निगेटिव
बुधवार 29 जुलाई तक जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टेस्ट के लिए 7253 सैंपल लिए हैं जिनमें से 152 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 6964 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1605 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं जबकि 1735 लोग होम क्वारंटीन हैं। 14 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में और आठ लोगों को क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है। 137 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है।

बुधवार को जिले में आठ कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं जबकि एक संक्रमित को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब 58 एक्टिव केस हैं। -डॉ.चंचल तोमर, डिप्टी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed