फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   6 accused of theft in Grain Market arrested

एक ही गिरोह ने की थी अनाज मंडी में दो बार चोरी, छह गुर्गे गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
6 accused of theft in Grain Market arrested
नई अनाज मंडी में जून और जुलाई में हुई चोरी की वारदातों को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। एंटी बर्गलरी एवं पीओ स्टाफ ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों ने जुलाई के अलावा जून में भी चोरी करने की बात कबूल कर ली है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गत 27 जुलाई की रात नई अनाज मंडी की दुकान नंबर 283 और 288 में चोरी हुई थी। एक दुकान से चोर ने 45 कट्टे गेहूं और दूसरी से 12 कट्टे खल चोरी की थी। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज किया था। इसके बाद एंटी बर्गलरी एवं पीओ स्टाफ ने महेंद्रगढ़ के पाली गांव निवासी रामपाल, मंगल, राजेश व बलजीत समेत झज्जर के काहड़ी गांव निवासी पवन और राजस्थान के झुंझनू जिले के बड़ौदा गांव निवासी भान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गत 16 जून की रात भी उन्होंने अनाज मंडी की दुकान नंबर 288 से 40 कट्टे सरसों और दो कट्टे खल के चोरी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed