फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   50 thousand dustbin will be distributed

Charkhi Dadri News: कचरा निस्तारण के लिए वितरित किए जाएंगे 50 हजार डस्टबिन

Sun, 12 Jan 2025 07:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 12 Jan 2025 07:36 AM IST
विज्ञापन
50 thousand dustbin will be distributed
कचरा निस्तारण के लिए लोगों को जागरूक करने वार्ड-18 में पहुंची टीम। संवाद
लोगो स्वच्छ सर्वेक्षण
विज्ञापन

- नगर परिषद की ओर से डस्टबिन के साथ प्लास्टिक का प्रयोग रोकने के लिए 20 हजार जूट के थैले भी किए जाएंगे वितरित, सदन से मिल चुकी दोनों एजेंडों को स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 को लेकर नगर परिषद के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। लोगों को गीले और सूखे कचरे के निस्तारण की सही विधि बताने के लिए जल्द ही 50 हजार डस्टबिन दिए जाएंगे। इसके अलावा पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए 20 हजार जूट के थैले भी वितरित करने की योजना है।
विज्ञापन

इन दोनों एजेंडों को नगर परिषद सदन की सहमति मिल चुकी है। 7 जनवरी को लघु सचिवालय में चेयरमैन बक्शीराम सैनी की अध्यक्षता और नगर आयुक्त एवं एडीसी विश्वजीत चौधरी की मौजूदगी में आयोजित बैठक में दोनों एजेंडों पर पार्षदों ने खुलकर मंत्रणा की थी। कुछ ने वितरण के लिए डस्टबिन और जूट के थैलों की निर्धारित संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया, ताकि, प्रत्येक शहरवासी के घर तक डस्टबिन पहुंच सके। वहीं, कुछ ने पिछली योजना में चलाई गई डस्टबिन वितरण मुहिम और उससे हुए फायदों की जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 50 हजार डस्टबिन और 20 हजार जूट के थैले वितरण करने पर मुहर लगाई गई। पार्षदों ने सुझाव दिया कि वितरण की व्यवस्था ऐसी की जाए, जिससे प्रत्येक घर व दुकान कवर हो। ऐसा करके ही हर घर से गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग निस्तारण कराया जा सकता है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि जैम पोर्टल के जरिये खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डस्टबिन और थैला वितरण मुहिम का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर सफाई व्यवस्था बेहतर करना है।

- तीन वार्डाें ने शुरू किया कचरे का अलग-अलग निस्तारण
नगर परिषद के अधिकारियों और शहर से डोर-टू-डोर कचरे की उठान करने वाली एजेंसी की मुहिम रंग ला रही है। अब तक शहर के वार्ड 21, 20 व 19 में लोगों ने गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग निस्तारण शुरू कर दिया है। इन वार्डाें के लोग कचरा लेने के लिए आने वाले ऑटो टिप्पर के अलग-अलग कंपार्टमेंट में गीला व सूखा कचरा डाल रहे हैं।

- शनिवार को वार्ड-18 में पहुंची टीम
कचरा निस्तारण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर परिषद और कचरा एजेंसी की संयुक्त टीम वार्ड-18 पहुंची। वहां करीब 40 घरों को कवर किया गया। नगर परिषद से स्वच्छता मिशन जिला प्रभारी ज्योति शर्मा और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि वार्ड-18 के करीब 30 फीसदी घर मुहिम के तहत अब तक कवर कर चुके हैं।


वर्सन:
प्रतिष्ठानों से ही गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग निस्तारण कराने के उद्देश्य से शहरवासियों को डस्टबिन वितरित किए जाएंगे। प्रयास है कि पॉलिथीन का प्रयोग रोका जाए। इसके लिए थैले भी वितरित कराए जाएंगे। जैम पोर्टल से इनकी खरीद होगी। बैठक में दोनों एजेंडे पास हो चुके हैं।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, दादरी नगर परिषद

फोटो 03
कचरा निस्तारण के लिए लोगों को जागरूक करने वार्ड-18 में पहुंची टीम। संवाद

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed