फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   50 categary of animals will participate in pashu pradarshni

Charkhi Dadri News: राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी में जिले से 50 तरह के पशु लेंगे भाग

Sat, 01 Mar 2025 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 01 Mar 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
50 categary of animals will participate in pashu pradarshni
पेज नंबर दो की प्रस्तावित लीड:
विज्ञापन


फोटो 09
पशुपालक के घर बंधी भैंस। संवाद
:::::::::::
- इस बार कुरुक्षेत्र में 9 से 11 मार्च तक आयोजित की जाएगी पशु प्रदर्शनी, लोगों और पशुपालकों के आने-जाने के लिए बसों की रहेगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। कुरुक्षेत्र में 9 से 11 मार्च को आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी में जिले से करीब 50 कैटेगरी के पशु शामिल होंगे। पशुपालन विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। लोगों और पशुपालकों को प्रदर्शनी स्थल तक पहुंचाने के लिए करीब 150 बसों की व्यवस्था की जाएगी।
दादरी जिले में 1.98 लाख पशुधन है। जिले के पशु समय-समय पर दूसरे जिले में आयोजित स्पर्धाओं में पुरस्कार भी जीतते रहे हैं। प्रदर्शनी में पशुपालकों को अपने पशुओं के साथ आठ मार्च शाम चार बजे तक पहुंचना होगा। पशु प्रदर्शनी में राज्य के सभी जिलों से पशु भाग लेंगे। इनमें गाय, भैंस, बैल, घोड़ा, गधा, ऊंट, बकरी सहित करीब 50 कैटेगरी में पशु भाग लेंगे। पशु प्रदर्शनी कुरुक्षेत्र स्थित कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड परिसर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में कुलीन जानवर भी शामिल होंगे। इनकी दौड़ करवाई जाएगी। इनमें हरियाणा ब्रीड चैंपियन, मुर्राह ब्रीड चैंपियन आदि शामिल होंगे। इसी प्रकार, प्रदर्शनी में ओल्ड बैल, यंग बैल दो से चार दांत भी शामिल होंगे। भैंस का कटड़ा दो से चार दांत, गाय का बछड़ा व बछड़ी एक-दो साल आयु, दुधारू व बिना दूध देने वाली गायें भी शामिल होंगी। किसी भी आयु वर्ग की बैलों की जोड़ी भी प्रदर्शनी में शामिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाय की कैटेगरी में थरपारकर, बेलाही, राठी, गिर नस्ल सहित अन्य कैटेगरी शामिल रहेंगी। दुधारू व बिना दूध देने वाली गायें भी भाग लेंगी। गोशालाओं से भी विभिन्न कैटेगरी की गायों को शामिल किया जाएगा। घोड़ा व घोड़ी दो या इससे ज्यादा दांत वाले शामिल होंगे।
इसी प्रकार, घोड़ा का नर व दांता बच्चा भी भाग लेगा। ऊंट व ऊंटनी का प्रदर्शनी में विशेष प्रदर्शन देखने को मिलेगा। भेड़ दो से चार दांत और छह या इससे अधिक दांत अलग-अलग समूह में भाग लेंगी। इसी प्रकार, भेड़ व बकरी भी अलग-अलग समूह में शामिल की जाएंगी।

- वीएलडीए और पशु चिकित्सक करेंगे चयन
पशु प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए वीएलडीए व अन्य पशु चिकित्सकों को इन पशुओं का चयन करने के निर्देश दिए गए हैं। पशु प्रदर्शनी में आने वाले पशुओं को सूखा व हरा चारा मुफ्त उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रतिभागी पशु के कान पर टैग लगा होना जरूरी है।

- ऐसे दिया जाएगा किराया
पशुपालक को प्रदर्शनी में पशु किराया के रूप में 50 किलोमीटर दूर के लिए एक हजार रुपये प्रति पशु, 50 से 100 किलोमीटर दूरी पर 1500 रुपये, 101 से 150 किलाेमीटर की दूरी पर 2000, 151 से 200 किलोमीटर पर 2500 रुपये व 200 किलोमीटर की दूरी तक 3000 रुपये दिए जाएंगे।



वर्सन:
प्रदर्शनी के लिए पशुओं के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इन पशुओं की सूची तैयार कर ली जाएगी। प्रदर्शनी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पशुपालकों से अपील है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचें।

-डॉ. जसवंत जून, डिप्टी डायरेक्टर, पशुपालन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed