फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   5 degree temperature down

Charkhi Dadri News: अधिकतम तापमान में पांच डिग्री गिरावट, मिली राहत

Wed, 04 Jun 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 04 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
5 degree temperature down
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। क्षेत्र में मंगलवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरा है। दिन का अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 25 डिग्री था। वहीं, मंगलवार को हवा की गति 10 किलोमीटर किलोमीटर प्रति घंटा रही।
वातावरण में नमी की मात्रा 62 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह हल्के बादल छाए रहे। दोपहर तक खासी धूप रही। शाम तक मौसम शुष्क हो गया। वहीं, मौसम विभाग ने पांच जून तक मौसम इसी प्रकार बने रहने की संभावना जताई है। वैसे भी गत 15 दिन से वातावरण से गर्मी एवं लू गायब हैं।
विज्ञापन

मौसम सुहाना बना हुआ है। लोगों को ज्येष्ठ की गर्मी का अहसास ही नहीं हो रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। मौजूदा गर्मी सीजन मुश्किल से 10 दिन ही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अरब सागर का तापमान इस बार सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। इस वजह से नमीयुक्त पूर्वी हवा चल रही है। इसकी वजह से बार-बार बूंदाबांदी एवं बारिश हो रही है। उन्होंंने बताया कि पांच जून तक तेज हवा चलने व कहीं-कही बारिश होने का पूर्वानुमान है।

वहीं, किसानों ने खरीफ सीजन की मोटा अनाज की प्रमुख फसल बाजरा की बिजाई पूरी नहीं की है। सीमित भागों में ही बिजाई की जा सकी है, क्योंकि, बिजाई के लिए पर्याप्त मात्रा में बारिश सभी भागों में नहीं हुई है। जिन भागों में किसानों ने बाजरे की बिजाई कर दी थी, वहां तेज हवा व बारिश से बाजरे की फसल नष्ट होने पर दोबारा बिजाई करनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed