{"_id":"68ffceccb0678e62d704c596","slug":"4th-accuse-of-cyber-fraud-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-146699-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: `1.44 लाख की धोखाधड़ी का चौथा आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: `1.44 लाख की धोखाधड़ी का चौथा आरोपी काबू
Tue, 28 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर मोबाइल फोन का विज्ञापन दिखाकर 1 लाख 44 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी की पहचान पानीपत के माॅडल टाउन निवासी दीपक उर्फ काला डीघल के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि गांव घिकाड़ा निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका बेटा कुनाल सांगवान भारतीय वायुसेना में अग्निवीर के रूप में केरल में तैनात है। गत 27 सितंबर को इंस्टाग्राम चलाते समय एप्पल मोबाइल फोन का विज्ञापन देखा। उसके बेटे ने विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर एप्पल मोबाइल फोन खरीदने के लिए कहा।
उस अनजान व्यक्ति ने उसके बेटे कुनाल को क्यूआर कोड भेज कर भुगतान करने के लिए कहा। इस पर उसने गूगल-पे के माध्यम से अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर उस व्यक्ति के खाते में कुल 1 लाख 44 हजार 19 रुपये भेज दिए। अनजान व्यक्ति ने कहा कि अगर आपका मोबाइल आपको नहीं मिलेगा तो आपका पूरा पैसा आपके खाते में वापस कर दिया जाएगा। उसका बेटा कुनाल उस व्यक्ति की बातों में आ गया तथा उसके बाद उन्होंने उसके बेटे से और रुपये भेजने की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने 23 अक्तूबर को मूलरूप से हिसार जिले के गांव कालीरवण और वर्तमान में पानीपत के न्यू मॉडल टाउन निवासी असलम व सिकंदर तथा हिसार जिले के गांव बुगना और वर्तमान में पानीपत की बत्रा काॅलोनी निवासी दीपक को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था।
जांच के दौरान साइबर फ्रॉड में प्रयोग किया गया एक सिम कार्ड पानीपत के माॅडल टाउन निवासी दीपक उर्फ काला डीघल के नाम से पाया गया। उसने यह सिम 3 हजार रुपये में आरोपी असलम को बेचा था। दादरी साइबर क्राइम थाना में तैनात हेड कांस्टेबल विकास ने रविवार को आरोपी दीपक उर्फ काला डीघल को भिवानी के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। सोमवार को चारों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।