फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   45 years old rift between Imlota and Bhagvi resolved

Charkhi Dadri News: इमलोटा और भागवी का 45 साल पुराना मनमुटाव हुआ दूर

Sat, 24 Feb 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 24 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
45 years old rift between Imlota and Bhagvi resolved
इमलोटा में आयोजित पंचायत में मौजूद भागवी व इमलोटा के लोग।
चरखी दादरी। इमलोटा और भागवी। दोनों सतगामा खाप यानि भाईचारे के गांव। ऐसे में दोनों को एक-दूसरे के सुख-दु:ख का साथी होना चाहिए था लेकिन यहां स्थिति विपरीत थी। दोनों गांवों के लोग एक-दूसरे को देखना नहीं चाहते थे। बात-बात पर उनमें मारपीट हो जाया करती थी। प्रधानी को लेकर 45 साल पहले हुए विवाद के बाद से नफरत का सिलसिला अनवरत जारी था। इस स्थिति से दोनों गांवों के प्रगतिशील युवा आहत थे और वे भाईचारा कायम करना चाहते थे। बस ईमानदारी कोशिश की जरूरत थी। शुक्रवार को यह कोशिश रंग लाते दिखी और सतगामा के दोनों गांव एक साथ पंचायत में बैठे तो आपसी मिलन ने सारे-गिले शिकवे दूर कर दिए। नफरत करने वाली आंखों में एक-दूसरे के प्रति प्रेम झलक रहे थे। इमलौटा में हुई पंचायत में दोनों गांवों ने तय किया कि पुरानी बातों को भूलाकर अब नए सिरे से साथ चलेंगे।
विज्ञापन


ऐसे पनपा था विवाद
करीब 45 साल पहले सतगामा खाप के प्रधानी पद को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था। इस मामले में अनेक बार पंचायतें हुईं लेकिन कभी कोई सकारात्मक निर्णय नहीं निकला। अनेक बार खाप भी बीच में आईं लेकिन दोनों गांवों में विवाद कायम रहा। इस विवाद में आग में घी का काम तब हुआ जब कुछ साल पहले सांतौर गांव में एकत्रित होकर कुछ गांव के लोगों ने अलग प्रधान का चुनाव कर लिया। इससे स्थिति और भी तनावपूर्ण बन गई थी। अधिवक्ता संजीव तक्षक ने बताया कि पूर्व में हुई घटनाओं की वजह से दोनों गांवों व सतगामा खाप के सभी लोगों को काफी नुकसान हुआ है। पिछले 5-6 माह से दोनों गांवों के लोग सकारात्मक पहल के लिए लगे हुए थे जो आखिरकार दोनों गांव की पंचायत व प्रमुख लोगों के प्रयास से सिरे चढ़ गई। दोनों गांवों के लोगों की सहमति के बाद इमलोटा गांव के बस स्टैंड वाली चौपाल में प्रबुद्धजन एकत्रित हुए और सकारात्मक पहल की।
विज्ञापन


आगे से नहीं रहेगा दोनों गांवों में मनमुटाव
भागवी की तरफ से पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार, संजीव तक्षक, सुरेंद्र पहलवान, अनिल सरपंच प्रतिनिधि व रामनिवास ने अपने विचार रखते हुए कहा कि दोनों गांव के लोगों के मनमुटाव आगे से नहीं रहेंगे। पिछली जो बातें विवाद का कारण बनी, उनकी चर्चा भी भविष्य में नहीं की जाएगी और दोनों गांवों के लोग एक परिवार की तरह सुख-दुख में एकत्रित होंगे। इस दौरान डाॅ. रमेश कलकल इमलोटा व अन्य ग्रामीणों ने सभी का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज फिर एकत्र होंगे दोनों गांवों के लोग
संजीव तक्षक ने बताया कि इमलोटा के लोगों को 24 फरवरी को भागवी आने का निमंत्रण दिया गया है। सालों बाद दोनों गांवों के लोगों के मन की खटास दूर होने के उपलक्ष्य में अन्य गांवों से 10 से 12 लोगों को भागवी खेल स्टेडियम में बुलाया जाएगा।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed