{"_id":"6327651419a1602d2936b272","slug":"44-youth-donated-blood-in-memory-of-martyr-sanjeev-charkhidadri-news-hsr642258563","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद संजीव की स्मृति में 44 युवाओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद संजीव की स्मृति में 44 युवाओं ने किया रक्तदान
विज्ञापन
चरखी दादरी। मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन की ओर से रविवार को मकड़ाना में 231वां रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर अमर शहीद संजीव की स्मृति में लगाया गया और इसमें भीमराव आंबेडकर समिति व युवा शक्ति मकड़ाना का विशेष सहयोग रहा। श्याम मंदिर परिसर में आयोजित कैंप में 44 यूनिट रक्त किया गया।
शिविर की अध्यक्षता लाइनमैन सुरेंद्र कुमार और मास्टर कृष्ण ने की। बतौर मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने आयोजन में भाग लिया। सुरेंद्र कुमार ने मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन के कार्यों की प्रशंसा की और युवाओं से रक्तदान जैसी सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
शिविर का संचालन संगठन युवा विंग अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल साहू ने किया। उन्होंने कहा कि कर्म का पथ सबसे बड़ा है और हमारे पूर्वजों ने हमेशा सिखाया है कि मानवता के प्रति अपने फर्ज को यथासंभव पूरा करने के लिए हमें अपने प्रयत्नों में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए। अंत में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर शैलेश, मोनू, धर्मेंद्र, मुकेश, नरेश, विजय पीटीआई, अमित, नवीन, हाकिम, नवीन, अमरजीत लांबा, दीपक, कृष्ण, विशेष, आशु, साहिल, राजकुमार फौगाट, नवीन प्रजापत, अमित व सतीश आदि का सहयोग रहा।