फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   44 infected including city council's patwari and two children

नप का पटवारी व दो बच्चों सहित 44 संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
44 infected including city council's patwari and two children
मातृ-शिशु अस्पताल में महिला को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में कोरोना संक्रमण स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ नगर परिषद की भी चिंता बढ़ा रहा है। वीरवार को भी नप का पटवारी कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों में नप के चार कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में वीरवार को 44 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें एक व चार साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा शुक्रवार को 16 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।
वीरवार को जो कोरोना केस मिले हैं उनमें दो बच्चे और 14 महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शहर में 25 और गांवों में 19 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5267 हो गई है, जिनमें से 4973 संक्रमित संक्रमण को मात दे चुके हैं। फिलहाल 155 संक्रमित उपचाराधीन हैं। विभाग ने वीरवार को 768 सैंपल भी लिए हैं और इनमें से अब 626 की रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन

शहर में इन क्षेत्रों में मिले पॉजिटिव केस
रेस्ट हाउस निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति और 35 वर्षीय महिला, आदर्श धर्मशाला क्षेत्र निवासी 54 वर्षीय महिला और 42 वर्षीय व्यक्ति, सुभाष चौक निवासी 68 वर्षीय महिला और 46 वर्षीय व्यक्ति, प्रेम नगर निवासी 25 वर्षीय युवती, वाल्मीकि नगर निवासी 21 वर्षीय युवती, घिकाड़ा रोड निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति, चरखी गेट निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग, रविदास नगर निवासी 20 व 22 वर्षीय युवती, चंपापुरी की गली नंबर आठ निवासी वर्षीय बच्चा, चार वर्षीय बच्ची, 60 वर्षीय महिला और 32 वर्षीय व्यक्ति, रोज गार्डन क्षेत्र निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति, शिव स्कूल क्षेत्र निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति, बस स्टैंड क्षेत्र निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, एमसी कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति, सरदार झाडू़ सिंह चौक निवासी 22 वर्षीय युवती, शंकर कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवक, मेजबान चौक निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति और लोहारू रोड निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में भी मिले कोरोना केस
वीरवार को नौसवा निवासी 21 वर्षीय युवक, बौंदकलां निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति, मिर्च निवासी 19 वर्षीय युवक, रानीला निवासी 35 वर्षीय महिला, चिड़िया निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति, मैहड़ा निवासी 19 वर्षीय युवक, डोहकी निवासी 23 वर्षीय युवक, कारी निवासी 30 व 31 वर्षीय व्यक्ति, मिसरी निवासी 22 वर्षीय युवक, मानकावास निवासी 58 वर्षीय महिला, काकड़ोली हट्ठी निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, अचीना निवासी वर्षीय बच्चा और 30 व 28 वर्षीय दो युवक, सांवड़ निवासी 26 वर्षीय युवक, नांधा निवासी 26 वर्षीय युवती और बौंदकलां निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
इधर.... 1855 लोगों को लगाई वैक्सीन, 86 ने बूस्टर डोज ली
डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन प्रभारी आशीष मान ने बताया कि वीरवार को 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1855 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि 86 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने बूस्टर डोज लगवाई जबकि 15 से 17 साल तक के 426 किशोरों का भी वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि वीरवार को 1036 ने को-वॉक्सिन जबकि 819 ने कोविशील्ड की डोज लगवाई।

वीरवार को कोरोना के 44 नए केस आए हैं जबकि 16 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में सैंपलिंग के साथ वैक्सीनेशन कार्य निरंतर जारी है। लोगों से अपील है कि सतर्कता बरतें।
डॉ. संदीप कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed