फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   43 taken admission in iti

Charkhi Dadri News: 5 राजकीय आईटीआई में पहले दिन 43 आवेदकों ने लिया दाखिला

Sat, 05 Jul 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 05 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
43 taken admission in iti
रावलधी स्थित नोडल आईटीआई में दस्तावेज सत्यापित कराते हुए आवेदक। संवाद
फोटो- 17
विज्ञापन

रावलधी स्थित नोडल आईटीआई में दस्तावेज सत्यापित कराते आवेदक। संवाद
फोटो- 18
सांतौर स्थित आईटीआई में दाखिला लेने पहुंची छात्रा। संवाद
- पांच राजकीय आईटीआई की पहली मेरिट सूची में 551 सीटें हुईं आवंटित, संस्थान में आकर आवेदकों ने लिया दाखिला
- तीन दिन तक चलेगी दाखिला प्रक्रिया, इसके बाद जारी की जाएगी रिक्त सीटों की सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार को सभी राजकीय व निजी आईटीआई में पहली मेरिट सूची के आवेदकों के दाखिले शुरू हुए। पांचों संस्थानों में 2970 आवेदन आए हैं। पहली सूची में 551 आवेदकों के नाम शामिल गए। वहीं, पहले दिन संस्थानों में 95 आवेदक दाखिला लेने के लिए पहुंचे।

4 जुलाई से आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब आवेदक संस्थान में जाकर दस्तावेज सत्यापन करवाकर दाखिला ले सकते हैं। तीन दिन यानी 7 जुलाई तक संस्थानों में दाखिला प्रकिया चलेगी। शनिवार को भी सभी आईटीआई में दाखिले होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान पहली सूची के आवेदक दाखिला ले सकते हैं। अगर कोई आवेदक समय पर नहीं पहुंचता है तो उसकी सीट रिक्त की जाएगी। इस पर अन्य कोई आवेदक दाखिला ले सकेगा। साथ ही यह सीट छोड़ने वाले आवेदक को दूसरी सूची में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पहले दिन संस्थानों में आवेदक दाखिला लेने के लिए आए। नोडल आईटीआई प्राचार्य अनिल दलाल ने बताया कि संस्थान में पहले दिन 50 आवेदक दाखिले के लिए पहुंचे। इनमें से 14 दाखिला ले लिया जबकि 14 ने दस्तावेज सत्यापित करवाए। वहीं, संस्थान 22 आवेदकों के दस्तावेज पूरे न होने के कारण उनका दाखिला नहीं हो पाया।
- कादमा आईटीआई में 12 तो कलाली-बलाली में हुए 26 दाखिले
कादमा आईटीआई से प्राचार्य सोमबीर सिंह ने बताया कि संस्थान में 12 आवेदक दाखिला के लिए पहुंचे। इनमें से 4 का दाखिला हुआ जबकि 8 के दस्तावेज पूरे नहीं मिले। कलाली-बलाली आईटीआई से प्राचार्य सुरजीत बजाड़ ने बताया कि संस्थान में 26 आवेदक दाखिले के लिए आए। इनमें 15 का दाखिला हुआ जबकि 11 आवेदक दस्तावेज त्रुटि के कारण लौट गए।

- सांतौर आईटीआई में पहुंचे 9 आवेदक
सांतौर आईटीआई से वरिष्ठ अनुदेशक सुमित सभ्रवाल ने बताया कि संस्थान में पहले दिन 9 आवेदक आए, जिनमें से 3 का दाखिला सफल रहा। महिला आईटीआई से प्राचार्य अशोक कुमार ने बताया कि संस्थान में पहले दिन 8 में से 4 आवेदकों के दाखिले किए गए।

किस ट्रेड में कितने हुए दाखिले
रावलधी नोडल आईटीआई

ट्रेड का नाम - कुल सीटें - दाखिले
कोपा - 24 - 1
ड्रेस मेकिंग - 20 - 1

इलेक्ट्रीशियन - 40 - 2

फिटर - 40 - 1

वेल्डर - 40 - 1
मैकेनिक डीजल - 24 - 2
पेंटर सामान्य - 20 - 0
मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स - 24- 2
मैकेनिक डीजल ड्यूल मोड - 24-2
मोटर मैकेनिकल व्हीकल ड्यूल मोड - 24-1
मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल - 24 - 1
कुल - 584 - 14
कलाली- बलाली आईटीआई

ट्रेड का नाम - सीटों की संख्या - दाखिले
कोपा - 48 - 1
इलेक्ट्रीशियन - 40 - 3
फिटर - 20 - 1

वेल्डर - 40 - 1
प्लंबर - 40 - 1
पेंटर सामान्य - 20 - 1
मोटर मैकेनिल व्हीकल - 24 - 4

सोलर टेक्नीशियन - 20 - 3
कुल - 336 - 15
कादमा आईटीआई

ट्रेड का नाम - कुल सीटें - दाखिले
कोपा - 24 -1

फिटर - 20 -2
फायर टेक्नोलॉजी( एससीवीटी)- 20 -1
कुल - 220- 4

दादरी महिला आईटीआई

ट्रेड का नाम - कुल सीटें- दाखिले
कोपा - 48 - 4
ब्यूटी पार्लर - 48- 1
कटाई सिलाई कोर्स - 20 - 2
कुल - 160 -7
सांतौर आईटीआई

ट्रेड का नाम - कुल सीटें- दाखिले
इलेक्ट्रीशियन ( एनसीवीटी) - 20 -2

फीटर - 20 - 1

कुल - 108 - 3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed