फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   410 applicants have taken admission in ITI, 174 seats still vacant

आईटीआई में 410 आवेदक ले चुके दाखिला, 174 सीटें अभी भी खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
410 applicants have taken admission in ITI, 174 seats still vacant
चरखी दादरी। आईटीआई में दाखिला लेने की प्रक्रिया अभी चालू है। चौथी मेरिट लिस्ट के आधार पर शनिवार तक रावलधी आईटीआई में 40 आवेदकों ने दाखिला लिया है और इसके साथ ही आईटीआई में अब तक 410 दाखिले हो चुके हैं। फिलहाल आईटीआई में 16 ट्रेड की 174 सीटें खाली हैं। हालांकि चौथी मेरिट लिस्ट में शामिल आवेदकों के पास दस्तावेजों की जांच कराने का शनिवार अंतिम दिन रहा।
विज्ञापन

चौथी मेरिट लिस्ट में रावलधी स्थित ब्वॉयज आईटीआई के लिए 140 आवेदकों को विभिन्न ट्रेड की सीट अलॉट की गई। इनमें से 40 आवेदकों ने अपने दस्तावेजों की जांच करवानी सुनिश्चित की और इसके बाद फीस जमा करवाकर दाखिला ले लिया। करीबन 100 आवेदक अपने दस्तावेजों की जांच करवाने ही नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

रावलधी स्थित ब्वॉयज आईटीआई संस्थान के प्रधानाचार्य अजय खोखर ने बताया कि उनके संस्थान में 16 ट्रेड की 584 सीटों पर दाखिला किया जाना है। पहली से लेकर चौथी मेरिट लिस्ट के आधार पर शनिवार तक 410 सीटों पर दाखिला हो चुका है। अभी भी विभिन्न ट्रेड के अंदर काफी सीटें खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोस्मेटोलॉजी में सिर्फ एक तो पेंटर व ड्रेस मेकिंग में सात आवेदकों ने लिया दाखिला
अब तक के दाखिला के आकंड़ों के अनुसार आवेदकों का रुझान कोपा, इलेक्ट्रिशियन व मैकेनिक की ट्रेड की तरफ ज्यादा देखने को मिला। जबकि कई ट्रेड ऐसी भी रही जिसमें आधी सीटों पर भी दाखिला नहीं हो पाया। रावलधी स्थित ब्वॉयज आईटीआई में कोस्मेटोलॉजी की 20 सीटों में से सिर्फ एक सीट पर दाखिला सुनिश्चित हो पाया जबकि पेंटर व ड्रेस मेकिंग की क्रमश: 20-20 सीटों पर सिर्फ सात-सात आवेदकों ने ही दाखिला लिया। वहीं, दूसरी तरफ कोपा ट्रेड की 48 सीटों में से 48 सीटों पर आवेदकों ने दाखिला लेना सुनिश्चित किया। इसी प्रकार मैकेनिक डीजल की 48 सीटों में से 44 सीटों पर आवेदकों ने दाखिला लेना सुनिश्चित किया है। इन ट्रेड के अलावा अंग्रेजी स्टेनो, इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक और रेफ्रिजेरेशन एंड एसी टेक्निशियन की प्रत्येक ट्रेड की 24 सीटों में से 18 सीटों पर दाखिला लिया गया है।

शनिवार तक ये है दाखिले की स्थिति
ट्रेड-कुल सीटें- दाखिले हुए
1. कारपेंटर -48-22
2. मैकेनिक मोटर व्हीकल (दोनों मोड)-48-43
3. कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) -48-48
4. मैकेनिक डीजल (दोनों मोड)-48-44
5. कोस्मेटोलॉजी-20-1
6. पेंटर जनरल-20-7
7. ड्राफ्टमैन सिविल-24-18
8. प्लंबर-48-33
9. ड्रेस मेकिंग-20-7
10. रेफ्रिजनरेशन एंड एसी टेक्निशियन-24-18
11. इलेक्ट्रिशयन-40-35
12. स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटिरयल असिस्टेंट अंग्रेजी-24-18
13. इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक-24-18
14. टर्नर-40-32
15. फिटर-40-38
16. वेल्डर-40-28
चौथी मेरिट लिस्ट के बाद विभिन्न ट्रेड की 410 सीटों पर विद्यार्थी दाखिला लेना सुनिश्चित कर चुके हैं। जो विद्यार्थी दस्तावेजों की जांच करवा चुका है वो 26 सितंबर तक अपने कोर्स की फीस जमा करवाना सुनिश्चित करें।
अजय खोखर, प्राचार्य, ब्वॉयज आईटीआई रावलधी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed