फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   400 students received graduation degrees in the convocation ceremony

Charkhi Dadri News: दीक्षांत समारोह में 400 विद्यार्थियों को मिलीं स्नातक की डिग्रियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
400 students received graduation degrees in the convocation ceremony
चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय में वीरवार को 31वें दीक्षांत समारोह में 400 विद्यार्थियों को स्नातक की उपाधि प्रदान की गई। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कवि राजेश चेतन आयोजन के विशिष्ट अतिथि रहे। रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि हमें भारतीय संस्कृति को बनाए रखने के लिए मातृभाषा को महत्व देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को कर्मयोगी बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि सद्कर्म का जीवन में बहुत अधिक महत्व होता है। यह हमें सही दिशा में ले जाता है और संतुष्टि और आनंद प्रदान करता है। अच्छे कर्म हमें वर्तमान और आने वाले जीवन में अच्छा फल भी देते हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि राजेश चेतन सोनी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमें भारतीय होने पर गर्व करना चाहिए। देश के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने पुरुषार्थ व स्वदेश प्रेम पर बल दिया। प्रोफेसर संगीत रागी राजनीतिक विश्लेषक एवं स्तंभकार अध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली ने डिग्री धारकों को वर्चुअल मोड से प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत में पुस्तकों के रूप में ज्ञान का अथाह सागर है। इसका इस्तेमाल करके जीवन में संस्कारित, रचनात्मक और ईमानदार बनने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। आयोजन के दौरान लंबे समय बाद मिले दोस्तों ने बातचीत के दौरान अपनी पुरानी यादें ताजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



वैज्ञानिक सोच विकसित करें विद्यार्थी : राजकुमार
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी के कुलपति डॉ. राजकुमार मित्तल ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करके आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डिग्री धारकों को उद्यमशीलता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।


प्राचार्य ने पेश की वार्षिक रिपोर्ट
महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर यशवीर सिंह ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इसमें महाविद्यालय की उपलब्धियां व गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय की पत्रिका श्याम सर का विमोचन पत्रिका के मुख्य संपादक डॉ .रोशनलाल के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, अशोक गोयल, महासचिव राधेश्याम ऐरन महासचिव, कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, जयप्रकाश, आईसी जैन, आरसी पूनिया, प्रोफेसर कमलनयन, संजय छपरिया पूर्व चेयरमैन, किरण कलकल की विशेष उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed