फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   400 people suffering from sewer problem since 10 days

10 दिन से सीवर समस्या का दंश झेल रहे 400 लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
400 people suffering from sewer problem since 10 days
सीवर ओवरफ्लो से पार्क वाली गली में भरा दूषित पानी । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। रोहतक रोड का घिकाड़ा रोड से जुड़ाव करने वाली शहर की गली में सीवर लाइन ब्लॉक होने से लोग परेशान हैं। लाइन ब्लॉकेज के चलते पानी की आगे निकासी नहीं हो पा रही है जबकि सीवर मैनहोल भी बैक मार रहे हैं। इस मुख्य गली में पानी भरा रहने के कारण स्थानीय लोगों के अलावा वाहन चालकों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वार्डवासियों का कहना है कि 400 से अधिक लोग समस्या का दस दिन से दंश झेल रहे हैं। उन्होंने विभाग पर समस्या को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वार्ड 20 में पिछले 10 दिन से सीवर लाइन ब्लॉक पड़ी हुई है। सीवर का दूषित पानी गली में घरों के सामने भरा हुआ है। लोगों का कहना हैं कि गली में कई दिनों तक दूषित पानी भरा रहने के कारण इसमें मच्छर पनप रहें है और बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद पांच दिन पूर्व विभाग के दो कर्मचारी आकर लकड़ी की फट्टी मारने की खानापूर्ति करके चले गए और स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों ने बताया कि इन गलियों से दुपहिया वाहन तो दूर पैदल भी गुजर नहीं सकते। उन्होंने कहा कि सीवर के दूषित पानी के कारण यहां दुर्गंधमय वातावरण बना हुआ है और यहां रहना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

वार्ड वासी सत्यनारायण, नरेश, महेंद्र, सोमबीर, रामकुमार, नरेंद्र, सरजीत, अमीरचंद, सतीश, राजकुमार, विजेंद्र, राजबीर, हवासिंह ने कहा कि सीवर व्यवस्था को लेकर विभाग कतई गंभीर नही है और लोग दूषित पानी के कारण परेशानी झेल रहे हैं। उनका कहना है कि सीवर के दूषित भरा रहने के कारण गली टूट रही है और सरकार को आर्थिक नुकसान हो रहा है लेकिन विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। लोगों ने कहा कि उनके वार्ड में सीवर व्यवस्था ठप होने के कारण लोगों को दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने चेताते हुए कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे कड़े कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले : खानापूर्ति की बजाय स्थायी समाधान करे विभाग
वार्ड में तीन माह से सीवर समस्या बनी हुई है और दूषित पानी गली में भरा हुआ है। विभाग ने ब्लॉक सीवर लाइन को अब तक नहीं खुलवाया है जिसके कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं।
संजय, दुकानदार
सीवर का दूषित पानी गली में घरों के सामने भरा हुआ है जिसकी कई दिन बाद भी निकासी नहीं हुई है। सीवर लाइन ब्लॉक होने के कारण घर के दूषित पानी की निकासी भी नहीं हो रही।
रमेश, दुकानदार
बार-बार शिकायत के बाद पांच दिन पूर्व विभाग के दो कर्मचारी आकर लकड़ी की फट्टी से खनापूर्ति कर चले गए और अभी भी स्थिति जस की तस बनी है। विभाग को खानापूर्ति की बजाय स्थायी समाधान करना चाहिए।
जितेंद्र, दुकानदार
सीवर का दूषित भरा होने के कारण गली से दुपहिया वाहन तो दूर पैदल भी गुजर नहीं सकते। दूषित पानी के कारण यहां दुर्गंधमय वातावरण बना हुआ है और लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है।

विरेंद्र, वार्ड निवासी
वर्जन
वार्डों में जहां भी सीवर लाइन ब्लॉकेज की शिकायत है वहां कर्मचारी जाकर लाइन खोल रहे हैं। अगर वार्ड 20 में समस्या है तो जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा ।
जगदीशचंद, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed