फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   40 percent subsidy is being given for setting up biogas plant: ADC

बायोगैस प्लांट लगाने पर मिलता है 40 प्रतिशत अनुदान: एडीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
40 percent subsidy is being given for setting up biogas plant: ADC
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2022-23 में बायोगैस को बढ़ावा देने के लिए संस्थागत बायोगैस प्लांट योजना शुरू की है। इस योजना के तहत बायोगैस प्लांट की लागत का 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है और योजना का लाभ पोल्ट्री फार्म सहित व्यावसायिक, खुद की डेयरी व गोशाला चलाने वाले उठा सकते हैं। यह जानकारी अतिरिक्त जिला उपायुक्त अनुराग ढालिया ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए 20 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि इस योजना के तहत 25 क्यूबिक बायोगैस प्लांट पर अधिकतम 1 लाख 27 हजार 200 रुपये अनुदान, 35 क्यूबिक बायोगैस प्लांट 2 लाख 2 हजार रुपये अनुदान, 45 क्यूबिक बायोगैस प्लांट पर 2 लाख 38 हजार 800 रुपये का अनुदान मिलेगा। 60 क्यूबिक बायोगैस प्लांट 3 लाख 2 हजार 400 रुपये अनुदान और 80 क्यूबिक बायोगैस प्लांट 3 लाख 95 हजार 600 रुपये अनुदान मिल सकता है। लाभार्थी इस स्कीम की अधिक जानकारी के लिए स्थानीय अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के परियोजना अधिकारी से संपर्क कर अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed