फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   40 people including teenager corona infected, eight patients healthy

किशोरी सहित 40 लोग कोरोना संक्रमित, आठ मरीज स्वस्थ

Thu, 22 Apr 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
40 people including teenager corona infected, eight patients healthy
. कोरोना जांच के लिए सिविल अस्पताल में सैंपल देते। - फोटो : CharkhiDadri
अप्रैल में कोरोना का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। वीरवार को 40 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों को संख्या 1976 हो गई है, जिसमें से 382 मरीज अभी उपचाराधीन है। इसके साथ ही स्वस्थ होने पर आठ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

वीरवार को मिले 40 संक्रमित में 22 शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। नए संक्रमितों में एक किशोरी और पांच महिलाएं भी शामिल हैं। वीरवार को समसपुर निवासी 25 साल की युवती, शहर के वार्ड-19 निवासी 53 साल की महिला, लाधान पाना निवासी 35 साल की महिला, लोहारु रोड निवासी 54 साल की महिला, सिविल अस्पताल के समीप रहने वाली 16 साल की किशोरी और प्रेम नगर निवासी 19 साल की युवती संक्रमित मिली है। वेयर हाउस रोड निवासी 42 साल का व्यक्ति, पुरानी गोशाला क्षेत्र निवासी 28 साल का युवक, झोझूकलां निवासी 36 साल का व्यक्ति, सांजरवास निवासी 32 साल का व्यक्ति, बाढड़ा निवासी 31 साल का व्यक्ति, कारी रूपा निवासी 30 साल का युवक, गांधी नगर निवासी 38 साल का व्यक्ति, सब्जी मंडी निवासी 30 साल का युवक, पैंतावास कलां निवासी 26 साल का युवक, बस स्टैंड क्षेत्र निवासी 41 साल का व्यक्ति, विद्या विहार कॉलोनी निवासी 43 साल का व्यक्ति, राजकीय ब्वॉयज स्कूल के समीप रहने वाला 25 साल का युवक, दिल्ली बाईपास निवासी 39 साल का व्यक्ति, वार्ड-17 निवासी 28 साल का युवक, अचीना निवासी 39 साल का व्यक्ति, वार्ड-7 निवासी 28 साल का युवक, अचीना निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति, मोरवाला निवासी 24 साल का युवक, आइस फैक्टरी के समीप रहने वाला 21 साल का युवक, मेजबान चौक निवासी 40 साल का व्यक्ति, चिड़िया निवासी 30 साल का युवक, एमसी कॉलोनी निवासी 27 साल का युवक, ब्रह्माकुमारी आश्रम वाली गली निवासी 25 साल का युवक, हीरा चौक निवासी 41 साल का व्यक्ति, एमपी वाली गली निवासी 52 साल का व्यक्ति, गांधी नगर निवासी 23 साल का युवक, प्रेम नगर निवासी 32 साल का व्यक्ति, बाढड़ा निवासी 32 साल का व्यक्ति, चरखी निवासी 39 साल का व्यक्ति, पूर्ण मार्केट निवासी 62 और लोहारू रोड निवासी 60 साल का व्यक्ति संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के संपर्क में 179956 लोग
वीरवार को कोरोना जांच के लिए 525 नए सैंपल लिए गए। जिले से कोरोना जांच के लिए अब तक 152874 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 1976 रिपोर्ट पॉजिटिव और 149435 निगेटिव आई हैं। 1566 संक्रमित कोरोना को मात दे चुके हैं। 1463 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। सक्रिय 382 संक्रमितों में से 37 आइसोलेशन वार्ड में हैं। इन संक्रमितों में से पांच ऑक्सीजन बेड पर हैं। फिलहाल जिले में 83 ऑक्सीजन बेड खाली हैं। अब तक 179956 लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 17 केंद्रों पर 19 सेशन लगाकर 1171 का किया टीकाकरण
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि वीरवार को 17 केंद्रों पर 19 सेशन लगाकर 1171 लोगों का टीकाकरण किया गया।सिविल अस्पताल में 130, मातृ-शिशु अस्पताल में 50, बौंदकलां में 59, अचीना में 80, इमलोटा में 100, रानीला में 50, सांवड़ में 20, झोझूकलां में 210, बलकरा में 30, संतोकपुरा में 48, मानकावास में 10, माई कलां में 79, गोपी में 80, बाढड़ा में 69, हड़ौदी में 43, कादमा में 59 और छपार में 54 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

वीरवार को 40 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि आठ संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। वैक्सीनेशन कार्य लगातार जारी है और वीरवार को 1171 लोगों को कोविशील्ड और को-वैक्सीन की डोज दी है।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed