फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   4 main waterlines will be changed

Charkhi Dadri News: 15 करोड़ से शहर में चार जगहों पर बदली जाएंगी मुख्य पेयजल लाइनें

Sun, 08 Jun 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 08 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
4 main waterlines will be changed
शहर के रेलवे फाटक के पास डाली जा रही पेयजल लाइन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर में पेयजल की किल्लत दूर करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से चार स्थानों पर नई पेयजल लाइनें बिछाई जाएंगी। इनमें शहर के गांधीनगर, प्रेमनगर, रेलवे रोड और घिकाड़ा रोड क्षेत्र शामिल हैं। इससे करीब 21 हजार लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं, विभाग का दावा है कि जल्द ही परियोजना पर काम पूरा करवा दिया जाएगा।
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से चारों स्थानों पर मुख्य पेयजल लाइनें बदली जानी हैं। इस परियोजना पर करीब 15 करोड़ रुपये लागत आएगी। खास बात यह है कि विभाग की ओर से लाइनें बिछाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। संबंधित क्षेत्र में पाइपों की खेप पहुंचा दी गई है। विभाग का दावा है कि जल्द ही इस कार्य को पूरा कर नागरिकों को राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, इस बार जनस्वास्थ्य विभाग कॉलोनियों की जो मुख्य पाइपलाइन डाल रहा है वह पुरानी से ज्यादा चौड़ी है। इसमें प्रेशर पूरा रहेगा। विभाग की योजना के अनुसार, मुख्य पेयजल आपूर्ति लाइन की चौड़ाई 400 एमएम रहेगी जबकि सब लाइन 200, 250 व 300 एमएम चौड़ी होंगी। सब लाइनों को मुख्य लाइनों से जोड़कर कॉलोनियों की गलियों में पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed