{"_id":"679a6016699684aeba038224","slug":"379-registraion-for-har-ghar-har-grihani-plan-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-130768-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 379 पात्र परिवारों ने किया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 379 पात्र परिवारों ने किया पंजीकरण
Wed, 29 Jan 2025 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से वाल्मीकि बस्ती, रणकोली, बाढड़ा और रावलधी में लगाए गए शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हर घर-हर गृहिणी योजना का लाभ सभी लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए शहर समेत जिला के विभिन्न गांवों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से शिविर लगाकर योजना के पात्र लाभार्थियों के आवेदन करवाए जा रहे हैं। जिले में अभी तक बीपीएल व एएवाई परिवारों ने इस योजना के तहत पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहल पर सरकार की ओर से हर घर-हर गृहिणी योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत जिला में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। पात्र परिवारों का पंजीकरण किया जा रहा है। डीएफएससो संजीव कुमार ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि चार स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए। इनमें 379 पात्र परिवारों का पंजीकरण किया गया है। वाल्मीकि बस्ती से 130, रावलधी से 33, रणकोली से 103 और बाढड़ा से 113 पात्र परिवारों का पंजीकरण किया गया है। वीरवार को ज्ञान केंद्र भांडवा, पंचायत घर खोरडा, पंचायत घर लाड व सौंप-कासनी गांव में शिविर आयोजित किए जाएंगे।