{"_id":"5f8b33f98ebc3e9ba43c04dd","slug":"3783-farmers-bought-millet-of-23-30-crores-waiting-for-payment-even-after-17-days-charkhidadri-news-rtk578849379","type":"story","status":"publish","title_hn":"3783 किसानों से खरीदा 23.30 करोड़ का बाजरा, 17 दिन बाद भी भुगतान का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3783 किसानों से खरीदा 23.30 करोड़ का बाजरा, 17 दिन बाद भी भुगतान का इंतजार
विज्ञापन
जिले में बाजरा खरीद प्रक्रिया एक तरफ धीमी चल रही है, तो वहीं 17 दिन बाद भी खरीद एजेंसी हैफेड ने भुगतान प्रक्रिया शुरू नहीं की है। 16 अक्तूबर तक दादरी मंडी में 23 करोड़ 30 लाख आठ हजार रुपये का बाजरा खरीदा जा चुका है। जिले में 3783 किसान अपना बाजरा बेच चुके हैं, लेकिन अभी उन्हें भुगतान का इंतजार है। खरीद एजेंसी अब तक करीब 16 करोड़ 95 लाख का बाजरा केंद्रों से उठाकर गोदाम में भी पहुंचा चुकी है। वहीं, करीब 24 हजार से अधिक ने अभी बाजरा नहीं बेचा है हैफेड अधिकारियों का कहना है कि सोमवार से भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
दादरी जिले में बाजरा खरीद गत एक अक्तूबर से शुरू हुई थी। दो केंद्रों पर अब तक खरीद शुरू नहीं हो पाई है। आठ केंद्रों पर पिछले 15 दिनों से बाजरा खरीद हो रही है। दादरी मंडी में प्रतिदिन औसतन छह से सात हजार क्विंटल बाजरा खरीदा जा रहा है। चार केंद्र तो ऐसे हैं जिन पर प्रतिदिन एक हजार क्विंटल बाजरा भी नहीं खरीदा जा रहा। धीमी खरीद प्रक्रिया का कारण कम किसानों को मंडी बुलाना है।
16 अक्तूबर तक जिले में एक लाख सात हजार क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। 2150 रुपये एमएसपी के हिसाब से इसकी कीमत 23 करोड़ तीस लाख से अधिक बैठती है। अब तक खरीद केंद्रों से जो बाजरा उठाकर गोदामों में पहुंचाया गया है, उसकी कीमत करीब 17 करोड़ है।
विज्ञापन
एसीएस के आदेश 90 प्रतिशत के, जिले की उठान रेट 17 फीसदी कम
गत दिनों मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे अमिरिक्त मुख्य सचिव टीसी गुप्ता ने खरीद एजेंसी अधिकारियों को प्रतिदिन करीब 90 प्रतिशत उठान करने के आदेश दिए थे। फिलहाल खरीद केंद्रों से उठान रेट 73 प्रतिशत से ऊपर है और एसीएस के आदेश से करीब 17 फीसदी कम उठान हो रहा है।
किस दिन कितने किसानों ने बेचा बाजरा
तारीख (अक्तूबर में) किसानों की संख्या बाजरा खरीदा (क्विंटल में)
एक 21 6830
दो 119 4390
तीन 132 8460
पांच 159 12570
छह 278 6273
सात 239 6175
आठ 160 4542
नौ 224 7120
12 477 14370
13 458 12730
14 447 11841
15 442 13100
16 482 12860
शनिवार को 37 ही किसान बुलाए दादरी मंडी
शनिवार को दादरी मंडी में कपास की खरीद नहीं हो पाई। बाजरा की खरीद भी बेहद धीमी रही। दादरी मंडी में शनिवार को 37 किसान ही बुलाए गए। आढ़तियों ने किसानों की संख्या बढ़ाने की मांग की है ताकि खरीद में तेजी आ सके।
किसान बोले : खरीद के मैसेज ने हमें डाला संशय में
- तीन एकड़ में मैंने बाजरा की बिजाई की है। शुक्रवार को मेरे मोबाइल पर मैसेज आया था, लेकिन उसमें तारीख नहीं दी गई है। अधिकारी ये नहीं बता पा रहे है कि मैं मंडी में कब फसल बेच पाऊंगा।
सत्यप्रकाश, नीमली
- मुझे कल देर शाम को मैसेज मिला था। मैसेज में बाजरा बेचने की तारीख नहीं दी गई है। मंडी पहुंचा तो अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। कई दिन से नंबर आने का इंतजार कर रहा था।
श्रीराज, नीमली
- पिछले दस दिनों से बाजरा बेचने के लिए नंबर आने का इंतजार कर रहा हूं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मोबाइल पर मैसेज आया कि आठ क्विंटल बाजरा मुझे मंडी में लाना है, लेकिन तारीख नहीं दी गई है।
रणबीर, घिकाड़ा
- गेटपास के मैसेज में तारीख नहीं दी गई है और इसके कारण खरीद केंद्र पर गेटपास नहीं मिला। सुबह मंडी पहुंचा था और तब से ही अधिकारियों के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।
अजीत, छपार
जिले में बाजरा खरीद सुुचारु रूप से चल रही है और जल्द ही खरीद प्रक्रिया रफ्तार पकड़ेगी। भुगतान प्रक्रिया पर कार्रवाई हमने शुरू कर दी है। उम्मीद है कि सोमवार तक बाजरा बेचने वाले किसानों के खातों में भुगतान राशि पहुंच जाएगी।
विरेंद्र सिंह, परचेज मैनेजर, हैफेड