फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   35 people donated blood in the camp

Charkhi Dadri News: शिविर में 35 लोगों ने किया रक्तदान, 417 ने करवाई स्वास्थ्य जांच

Sun, 12 May 2024 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 12 May 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
35 people donated blood in the camp
फतेहगढ़ में आयोजित चिकित्सा शिविर में मरीज की स्वास्थ्य जांच करता चिकित्सक। 
चरखी दादरी। माॅडल दादरी जिला बनाओ संगठन की ओर से गांव बिरहीकलां में रक्तदान और हिंडोल, फतेहगढ़ व लांबा-कोहलावास में मेडिकल कैंप लगाए गए। मिनी रोजगार मेला भी हिंडोल में लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता हरीश शर्मा, अनिल शर्मा, जगत सांगवान, मंजीत सांगवान ने की। मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच ज्ञानचंद शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रवक्ता कुलदीप श्योराण व रामप्रसाद प्रजापत रहे।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में एम्स बाढसा की टीम ने 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। चिकित्सकों की टीम ने 417 मरीजों की आंखों, कान, नाक, गला, हड्डी व सामान्य बीमारियों की जांच की। बीपी, शूगर व विटामन-डी के निशुल्क टेस्ट किए गए। कैंप में चिकित्सक दीप्ति, रंजन राउत, महेश, वीके कालरा, संदीप, संतोष, स्वाति ने अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन

रोजगार मेले में 23 युवाओं ने पंजीकरण करवाया। कंपनी के प्रतिनिधि प्रवेश दलाल व दीपेंद्र तिवारी ने सात युवाओं का चयन किया। संगठन के युवा विंग अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल साहू ने कहा कि प्राणी की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। मानव जीवन तभी सफल है जब हम मानवता की सेवा करेंगे। इस अवसर पर ओमप्रकाश शर्मा, सुजीत, दीपक शर्मा, नवीन शर्मा, अनिल शर्मा, सन्नी, राहुल, सरपंच सुधीर शर्मा, अननपाल, जिले सिंह यादव, राजपाल यादव, विजय शर्मा, रविंद्र सांगवान, प्रवीन शर्मा, जयप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed