{"_id":"68487659d58bfadf140c1909","slug":"35-applications-for-congress-jiladhyaksh-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-138558-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कांग्रेस के जिला प्रधान पद के लिए 35 ने ठोकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कांग्रेस के जिला प्रधान पद के लिए 35 ने ठोकी ताल
Tue, 10 Jun 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
राजनीति
फोटो 09
दादरी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते पर्यवेक्षक। स्रोत : सूत्र
- तीन दिवसीय दौरा करने दादरी पहुंचे तीन पर्यवेक्षक लौटे, जिला प्रधान पद के लिए आवेदन करने वाले 80 प्रतिशत 35 से 55 वर्ष आयुवर्ग के
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। कांग्रेस जिला प्रधान पद के उम्मीदवारों की कतार काफी लंबी है। तीन दिवसीय दौरे पर दादरी पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक रीटा चौधरी, हरियाणा पीसीसी पर्यवेक्षक लाल बहादुर खोवाल और अशोक मलिक के पास करीब 35 आवेदन आए। इतना ही नहीं, पर्यवेक्षकों ने ताल ठोकने वालों से बंद कमरे में चर्चा की।
कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान की नियुक्ति करने से पहले हाईकमान ने तीन सदस्यीय दल को तीन दिवसीय दौरा करने दादरी भेजा था। रविवार को पर्यवेक्षक दादरी रेस्ट हाउस पहुंचे थे। इसके बाद सोमवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मंगलवार को नंबर बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का रहा। दो दिन के अंदर कितने आवेदन पहुंचे, इसकी पुष्टि तो दल प्रभारी की ओर से नहीं की गई, लेकिन, सूत्रों की मानें तो संख्या 35 पार रही।
दादरी और बाढड़ा दोनों विधानसभा क्षेत्रों से कई सक्रिय कार्यकर्ता जिला प्रधानी की दौड़ में शामिल हैं। खास बात यह है कि इन आवेदकों में से 80 फीसदी 35 से 55 आयु के हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों चंडीगढ़ के अपने दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संगठन बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं और पर्यवेक्षकों की बैठक ली थी। उन्होंने कहा था कि जिला कांग्रेस कमेटी का प्रधान पद केवल औपचारिकता का नहीं होगा, बल्कि, छोटे से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए टिकट वितरण में भी अहम भूमिका निभाएगा। जिला प्रधान की सिफारिश से ही टिकट का आवंटन होगा। उसी के मद्देनजर जिला प्रधान पद के लिए बड़े दावेदार सामने आए हैं। इसमें बड़ी संख्या में युवा भी शामिल हैं।
- ये जिला प्रधानी की दौड़ में शामिल
सूत्रों की मानें तो पूर्व संसदीय सचिव रणसिंह मान के बेटे राजू मान, युवा नेता अनिल धनखड़, देवेंद्र लीला, पूर्व पार्षद विरेंद्र पप्पू, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान के बेटे सुनील सांगवान व सुशील समेत 35 चेहरे जिला प्रधानी की दौड़ में शामिल हैं।
- केंद्रीय पर्यवेक्षक ने जताया आभार
बैठक के समापन के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक रीटा चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि बहुत की खुशनुमा माहौल में पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा हुई है। इसका सार्थक परिणाम सामने आएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हुई हार को लेकर कार्यकर्ता काफी हताश, चिंतित और व्यथित थे, लेकिन अब पार्टी संगठन को मजबूत करने के सभी सामूहिक प्रयास करने के लिए तैयार है।