फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   32,000 students in the age group of 15 to 18 years will be vaccinated, starting with three

15 से 18 साल की आयु के 32 हजार विद्यार्थियों को लगाई जाएगी वैक्सीन, तीन से होगी शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
32,000 students in the age group of 15 to 18 years will be vaccinated, starting with three
चरखी दादरी। उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने कहा है कि दादरी जिले के सभी निजी व सरकारी स्कूलों समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में तीन जनवरी से कोविड वैक्सीन लगाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोवाक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद 10 जनवरी से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, प्राइवेट अस्पताल में काम कर रहे हेल्थ वर्कर्स और बुजुर्गों को कोविड की एहतियातन एक डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

कैंप ऑफिस में सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार व एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक में उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी जेपी सभ्रवाल स्वास्थ्य विभाग को शिक्षण संस्थाओं व उनके प्राचार्यों की सूची उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक अपने 15 से 18 साल के बच्चों को कोवाक्सीन लगवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा दस जनवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स और साठ साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को एक एहतियातन डोज लगाई जानी है। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी सामान्य रोग से ग्रस्त बुजुर्गों के लिए यह एहतिहातन डोज लगवाना बेहतर रहेगा और महामारी से उनकी जान सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने कहा कि जिला में करीब 32 हजार बच्चों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जाएगी। सार्वजनिक स्थानों, जिला के सभी सरकारी अस्पतालों, ईंट-भट्ठों, क्रशर जोन, बस स्टैंड आदि पर भी वैक्सीन लगाने की मुहिम चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2007 के बाद जन्म लेने वाले बच्चों को नहीं लगेगी वैक्सीन -
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिन बच्चों का जन्म वर्ष 2007 या इससे पहले हुआ है, उनको कोविड से बचाव की डोज लगाई जाएगी। उन्हें केवल कोवाक्सीन लगाए जाने की ही अनुमति दी गई है। इस वैक्सीन को लगवाने से पहले छात्र-छात्राओं का कोविन पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा। उसके बाद उनको वैक्सीन दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन के लिए बच्चों के पास आधार कार्ड और घर का एक मोबाइल नंबर होना जरूरी है। इस कार्य में स्कूलों के सभी प्राचार्य अपनी संस्थान के नोडल अधिकारी होंगें।

- बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में जिला राजस्व अधिकारी सतीश यादव, जिला शिक्षा अधिकारी जेपी सभ्रवाल, डॉ. आशीष मान, डॉ. अनीता गुलिया, तहसीलदार बंसीलाल, शिक्षा अधिकारी कुलदीप फौगाट, रेडक्रास सचिव बलवान सिंह, कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण, आयुष विभाग से डॉ. सुनील जांगड़ा सहित सभी सीएचसी, पीएचसी के चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed