फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   31,619 quintals of mustard arrived at three centers, the agency purchased 10,703 quintals

Charkhi Dadri News: तीन केंद्रों पर पहुंची 31,619 क्विंटल सरसों, एजेंसी ने 10,703 क्विंटल खरीदी

Tue, 01 Apr 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 01 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
31,619 quintals of mustard arrived at three centers, the agency purchased 10,703 quintals
 सरसों का दिल....दादरी अनाज मंडी में श्रमिक सरसों की ढेरी की झराई कर रहे थे और उसी दौरान ढेरी म
चरखी दादरी/बाढड़ा/झोझूकलां। दादरी जिले के खरीद केंद्रों पर सरसों की आवक जोर पकड़ती जा रही है। इसके मुकाबले खरीद की प्रक्रिया बेहद धीमी है। सोमवार को तीन खरीद केंद्रों पर 31,619 क्विंटल सरसों की आवक हुई जबकि एजेंसी ने 10,703 क्विंटल की खरीद की। वहीं, उठान प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

सोमवार शाम तक जिले की मंडियों में 91,498 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। एजेंसी 15,924 क्विंटल की खरीद कर चुकी है। वहीं, अब तक तीनों केंद्रों पर कुल 3941 गेटपास कटे हैं। सोमवार की बात करें तो दादरी मंडी में 689 गेटपास कटे और 17,657 क्विंटल सरसों की आवक हुई। एजेंसी ने यहां 6264 क्विंटल सरसों खरीदी।
विज्ञापन

वहीं, झोझूकलां खरीद केंद्र पर 229 किसानों ने गेटपास कटवाए और यहां 6718 क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की गई। एजेंसी ने शाम तक झोझूकलां केंद्र पर 981 क्विंटल सरसों खरीदी। बाढड़ा मंडी में 336 गेटपास कटे। यहां 7244 क्विंटल सरसों की आवक हुई जबकि एजेंसी ने 3458 क्विंटल की खरीद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दादरी मंडी में 2512 तो झोझूकलां में 587 किसान पहुंचे उपज बेचने
खरीद की अब तक की स्थिति देखें तो दादरी मंडी में 2512 किसान सरसों बेचने पहुंचे हैं। इसी प्रकार, बाढड़ा मंडी में अब तक 842 किसान गेटपास कटवा चुके हैं। झोझूकलां में गेटपास कटवाने वाले किसानों की संख्या 587 है। आने वाले दिनों में सरसों की आवक और जोर पकड़ेगी।


किस केंद्र पर अब तक गेटपास, आवक और खरीद की क्या है स्थिति

खरीद केंद्र का नाम - कुल गेटपास कटे- सरसों की कुल आवक- सरसों की कुल खरीद

दादरी मंडी- 2512- 58,936- 9825
बाढड़ा मंडी- 842- 16,632- 5068
झोझूकलां- 587- 15,930- 1031



जिले के तीनों केंद्रों पर सोमवार को सरसों खरीद की गई। अब तक तीनों जगह 91,498 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। इसमें से 15,924 क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है।
-सतीश, परचेज मैनेजर, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed