फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   300 pits on rawaldhi bhiwani link road

Charkhi Dadri News: रावलधी-दिल्ली लिंकमार्ग...तीन किलोमीटर में 300 गड्ढे

Mon, 11 Aug 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 11 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
300 pits on rawaldhi bhiwani link road
रावलधी भिवाली लिंक मार्ग पर बने गड्ढे व बिखरी पड़ीं रोड़ियां।संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

फोटो: 26
रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग पर बने गड्ढे व बिखरी पड़ीं रोड़ियां। संवाद

फोटो: 27
लिंकमार्ग से भारी वाहनों के गुजरने से बने गड्ढे। संवाद

फोटो: 28
रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग स्थित आरओबी की क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद
- करीब 3 किलोमीटर लंबे मार्ग पर बने 300 से अधिक गड्ढे, 10 हजार से अधिक वाहन चालक परेशान
- रोहतक रोड फाटक पर आरओबी निर्माण कार्य के चलते लिंकमार्ग पर बढ़ा वाहनों का दबाव, सड़क दे गई जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग पर गड्ढों की भरमार है। आलम यह है कि तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर 300 से अधिक गड्ढे हैं। दूसरी ओर, रोहतक फाटक आरओबी निर्माण कार्य से इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ा हुआ है। यहां से आवागमन में प्रतिदिन करीब 10 हजार वाहन चालक परेशानियां झेल रहे हैं।वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि जल्द ही मरम्मत कार्य करवा दिया जाएगा।
संवाददाता ने सोमवार को रावलधी चौक से लेकर भिवानी टी-पॉइंट तक सड़क पर सफर किया। रावलधी चौक से निकलते ही गड्ढों की शुरुआत हो गई। एक किलोमीटर दूर रेलवे ओवरब्रिज तक 180 गड्ढे मिले। इसके बाद करीब 800 मीटर लंबे आरओबी पर 50 गड्ढे मिले।
विज्ञापन

आरओबी से उतरने के बाद घिकाड़ा चौक तक 30 गड्ढे मिले। वहीं, घिकाड़ा चौक से लेकर भिवानी टी-पॉइंट तक 40 से ज्यादा गड्ढे पाए गए। 40 से अधिक गड्ढे गहरे और बड़े हैं, जो रात के समय दुपहिया वाहन चालकों के लिए खतरे का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर समय रहते गड्ढों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो यहां कोई हादसा भी हो सकता है। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन कोई न कोई दुपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर घायल होता रहता है।
- वाहन चालक बोले- सड़क पर गड्ढे नहीं, गड्ढों में सड़क
रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक सतबीर, दीपक, करतार, मनोज, सिल्लू, राजकरण और मुकेश का कहना है कि लिंकमार्ग की हालत जर्जर है। यहां सड़क पर गड्ढे नहीं बने, बल्कि, गड्ढों में सड़क है। यहां से आवागमन में वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। इसके साथ ही शारीरिक दिक्कतें भी हो रही हैं।
- 6 माह पहले हुई थी 20 लाख से मरम्मत
करीब 6 माह पहले 20 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग ने रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग आरओबी की मरम्मत कराई थी। उस दौरान यहां से वाहनों का आवागमन बंद किया गया था। अब फिर से आरओबी सड़क की हालत पतली हो चुकी है। वाहन चालकों का यहां बने गड्ढों से गुजरना खतरे से खाली नहीं है।
- भारी और ओवरलोड वाहनों का होता है ज्यादा आवागमन
जिले के अधिकतर माइनिंग जोन लोहारू रोड पर बने हुए हैं। यहां से निकलने वाली भवन निर्माण सामग्री से भरे वाहन दिल्ली, रोहतक और अन्य शहरों में जाने के लिए रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग से गुजरते हैं। ओवरलोड वाहन भी सड़क के टूटने के मुख्य कारण हैं।

वर्सन:
फिलहाल बारिश का मौसम है। मौसम अनुकूल होते ही रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग पर मरम्मत कार्य करवा दिया जाएगा। उसके बाद वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतें नहीं होंगी।
-गुरचरण सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed