फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   300 meter long drain has been overflowing for six months, sewer water filled in front of temples

300 मीटर लंबा नाला छह माह से कर रहा ओवरफ्लो, मंदिरों के सामने भरा सीवर का पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
300 meter long drain has been overflowing for six months, sewer water filled in front of temples
300 मीटर लंबा नाला छह माह से ओवरफ्लो, मंदिरों के सामने भरा सीवर का पानी
विज्ञापन

- कीकरवासनी क्षेत्र में बनी समस्या के चलते परेशानियां झेलने को विवश हैं लोग, अधिकारियों के मौका देखने के बाद भी नहीं मिला लोगों को समस्या से छुटकारा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी।
शहर के कीकरवासनी क्षेत्र में 300 मीटर लंबा नाला छह माह से ओवरफ्लो कर रहा है। इस रोड पर हनुमान मंदिर, शीतला माता व शिव मंदिर भी हैं। इन मंदिरों के सामने सीवर का दूषित पानी भरने से श्रद्घालुओं के अलावा स्थानीय लोग और राहगीर भी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि वो नप अधिकारियों के अलावा उपायुक्त को भी इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर है। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई न होने और नाले से आगे पानी निकासी का प्रबंध न होने के कारण यहां हालात विकट बने हुए है।
कीकरवासनी हनुमान मंदिर के सामने दूषित पानी भरने से यहां हालात विकट बने हुए है। रविवार को स्थानीय लोगों ने अव्यवस्था को लेकर नगर परिषद के खिलाफ रोष जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला कई दिनों से ओवरफ्लो हो रहा है। कई माह गुजर जाने के बाद भी नगर परिषद ने इसका समाधान नहीं करवाया है। लोगों का कहना है कि नप अधिकारी जनस्वास्थ्य विभाग को इसका जिम्मेदार बताकर इतिश्री कर रहे हैं। लोगों के अनुसार नप अधिकारियों का कहना है कि नाले का कनेक्शन न होने के कारण दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और यह कनेक्शन जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जाना है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि उपायुक्त से मिलने के बाद एसडीएम भी मौका देखने पहुंचे थे और उन्होंने जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया था। इसे दो सप्ताह बीत चुके हैं लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। मंदिरों के बाहर दूषित पानी भरा हुआ है और मामला संज्ञान में होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर पहुंचे श्रद्धालु रवींद्र सुनील, राज कुमार, सतीश, प्रीतम, प्रकाश, राजेश, अनिल, दीपक, सुनील, नीरज और नरेश आदि ने बताया कि पिछले छह माह से यहां ये स्थिति बनी हुई है, लेकिन किसी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया। लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर वो प्रदर्शन भी कर चुके हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन भी मौका देख चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी समाधान नहीं हुआ है।
ये है समस्या का कारण
करीब 300 मीटर लंबे नाले की नियमित सफाई और आगे पानी निकासी के लिए कनेक्शन नहीं किया है। इसके कारण नाले से पानी की आगे निकासी नहीं हो पा रही है और ओवरफ्लो की स्थिति बनी हुई है। एक माह पहले नगराधीश अमित मान ने सभी नालों के कनेक्शन करवाने का प्रपोजल तैयार करने के आदेश भी दिए थे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया है।
लोग बोले: धार्मिक स्थल का ख्याल है न लोगों की परेशानियों से सरोकार
- नाला गंदगी से अटा हुआ है और दूषित पानी के कारण यहां दुर्गंधमय वातावरण बना हुआ है। अधिकारियों को धार्मिक स्थल का ख्याल है न लोगों की परेशानियों से कोई सरोकार। पिछले छह माह से हम समस्या का दंश झेल रहे हैं।
पंकज फौगाट
- नाला ओवरफ्लो होने से मंदिरों के सामने सीवर का दूषित पानी भरा हुआ है। पिछले लंबे समय से यह स्थिति बनी हुई है और प्रशासन के संज्ञान में मामला लाने के बाद भी अब तक समाधान नहीं करवाया गया है।
केशवराज
- कई बार समस्या समाधान के लिए नप कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। यहां पानी भरने से श्रद्घालुओं के अलावा स्थानीय लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।
संजय
- अधिकारी मौका देखने तो पहुंच गए, लेकिन लोगों को उस दौरान दिए गए आश्वासन पर अब तक खरा नहीं उतरे हैं। मंदिरों के सामने भी काला और बदबूदार पानी भरा होने से सीवर कुप्रबंधन की पोल खुल रही है, लेकिन विभाग को कोई चिंता ही नहीं है।

सुमित
वर्जन::
नाले की सफाई नियमित करवाई जा रही है। इस नाले को सीवर लाइन से जोड़ने के कारण ओवरफ्लो की स्थिति बनी हुई है। इस नाले का आगे कनेक्शन करवाने के लिए हमने जनस्वास्थ्य विभाग को लिख दिया है और जल्द ही समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
सौहार्द शर्मा, जेई, नगर परिषद
फोटो 08
नाला ओवरफ्लो करने से हनुमान मंदिर के सामने भरा दूषित पानी ।
फोटो 09
कीकरवासनी क्षेत्र में भरे दूषित पानी से गुजरते बच्चे ।
फोटो 10
पंकज ।
फोटो 11
केशवराज ।
फोटो 12
संजय ।
फोटो 13
सुमित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed