फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   30 teams reached the homes of defaulting electricity consumers, disconnected the connections of 100, 400 deposited Rs 30 lakh

Charkhi Dadri News: बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं के घर पहुंचीं 30 टीमें, 100 के कनेक्शन काटे, 400 ने जमा करवाए 30 लाख

Wed, 16 Oct 2024 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 16 Oct 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
30 teams reached the homes of defaulting electricity consumers, disconnected the connections of 100, 400 deposited Rs 30 lakh
 शहर में डिफाल्टर उपभोक्ता का बिजली कैनेक्शन काटता निगम कर्मचारी।
चरखी दादरी। 10 हजार से अधिक बकाया राशि और दो साल से बिजली बिल न भरने वाले बकायेदार उपभोक्ताओं पर बिजली निगम ने बुधवार को शिकंजा कसा। निगम की 30 टीमों ने एक साथ ऐसे उपभोक्ताओं के घर दबिश दी। इस दौरान 100 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए जबकि 400 ने निगम कार्यालय पहुंचकर या ऑनलाइन अपना बिजली का बिल जमा करवा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में बिजली निगम का साढ़े पांच हजार उपभोक्ताओं की तरफ करीब 8 करोड़ का बिल बकाया है। कई उपभोक्ता तो ऐसे हैं जिन्होंने पिछले दो साल से बिल ही नहीं भरा है। बुधवार को ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके लिए बिजली निगम अधिकारियों ने 30 टीमों का गठन किया। सुबह आठ से शाम 5 बजे तक इन टीमों ने ताबड़तोड़ दबिश दी।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों की मानें तो अभियान निरंतर जारी रहेगा। पहले ही दिन टीम करीब 700 बकायेदार उपभोक्ताओं के घर पहुंचीं। इस दौरान 100 ने बकाया बिल भरने में असमर्थता जताई जबकि कुछ ने स्पष्ट इन्कार ही कर दिया। इसके चलते निगम की टीमों को उन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



निगम के खजाने में 30 लाख की राशि हुई जमा
बुधवार को हुई कार्रवाई का असर यह हुआ कि 400 बकायेदार उपभोक्ताओं ने बकाया बिल भर दिया। निगम के खाते में एक दिन के अंदर 30 लाख की राशि जमा हुई। कुछ उपभोक्ताओं ने बिजली निगम कार्यालय के बिल काउंटर पर पहुंचकर तो कुछ ने ऑनलाइन बिल भरकर निगम की बकायेदार सूची से अपना नाम हटवाया।


छुट्टी के दिन भी खुला रहेगा काउंटर
बुधवार से बिजली निगम ने उपभोक्ताओं के लिए बिल काउंटर छुट्टी के दिन भी खुला रखने का निर्णय लिया है, ताकि उपभोक्ताओं को बिल अदायगी में समस्या का समाना न करना पड़े। इतना ही घर बैठे ऑनलाइन भी बिल भरा जा सकता है।


एक टीम में दो कर्मचारी शामिल
बिजली निगम ने बकायेदार उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए 30 टीमों का गठन किया हैं। एक टीम में दो कर्मचारी शामिल किए गए हैं। बुधवार को 60 कर्मचारियों की अभियान के लिए विशेष ड्यूटी लगाई गई। ये टीमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची।




करीब साढ़े पांच हजार बकायेदार उपभोक्ता बिल अदायगी में रुचि नहीं ले रहे। इसके चलते बुधवार को 30 टीमों का गठन कर विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत 100 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए जबकि 400 उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा करवा दिया। -गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed