फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   3 thousand bags of fertilizer distributed, 10 thousand MT is needed

Charkhi Dadri News: 3 हजार बैग खाद वितरित की 10 हजार एमटी की है जरूरत

Thu, 04 Dec 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 04 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
3 thousand bags of fertilizer distributed, 10 thousand MT is needed
चरखी दादरी। दादरी जिले में विभिन्न केंद्रों पर बुधवार को भी यूरिया खाद वितरित की गई। किसान सुबह से ही लाइन में लग गए। शाम तक लाइन लगी रही। नगर में दो दिन में तीन हजार बैग खाद बांटी गईं। जिले में रविवार को 12 हजार बैग यूरिया खाद पहुंची थी। दादरी नगर में तीन हजार बैग आए थे। प्राइवेट विक्रेताओं व पैक्स समिति कार्यालयों में भी यूरिया खाद भेजी गई।
विज्ञापन

इस माह में यूरिया की 10 हजार एमटी की खपत है। जिले में 22 पैक्स समितियों व शहर में जमीदारा सोसायटी की ओर से बारी-बारी से खाद का वितरण किया जाता है। जिले में करीब एक माह में यूरिया खाद पहुंची थी। अधिकतर किसानों ने रबी की गेहूं व सरसों की बिजाई का कार्य पूरा कर लिया है। अब तो सरसों की पहली सिंचाई का समय है।
विज्ञापन

ऐसे में सिंचाई के दौरान किसान यूरिया खाद का छिड़काव करते हैं। अब यूरिया खाद के लिए मारा-मारी हो रही है। मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज जमीन के विवरण के हिसाब से यूरिया वितरित की जा रही है। मौजूदा रबी सीजन में जिले में मार्च 2026 तक 33000 मीट्रिक टन यूरिया खाद की जरूरत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले का कृषि योग्य कुल रकबा एक लाख 22 हजार 378 हेक्टेयर क्षेत्र है। अब तो गेहूं की पछेती किस्मों की बिजाई 25 दिसंबर तक की जा सकेगी। ऐसे में यूरिया खाद की जरूरत दिसंबर व जनवरी माह तक बनी रहेगी।

दिसंबर में यूरिया खाद की जरूरत ज्यादा रहेगी क्योंकि इस माह में फसलों की सिंचाई का कार्य शुरू हो जाता है। जनवरी माह में 10 हजार एमटी यूरिया खाद की जरूरत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed