{"_id":"68334f6b7ea058910702e456","slug":"3-parks-will-reconstructed-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-137587-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बदहाल तीन पार्क होंगे गुलजार, 30 मई को खोली जाएगी निविदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बदहाल तीन पार्क होंगे गुलजार, 30 मई को खोली जाएगी निविदा
Sun, 25 May 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 25 May 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
शहर का रोजगार्डन जहां करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। संवाद
विकास
फोटो-01
शहर का रोज गार्डन, जहां करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। संवाद
फोटो-02
रोज गार्डन में क्षतिग्रस्त घूमने का ट्रैक। संवाद
- 2.75 करोड़ से शहर के दो मुख्य और एक छोटे पार्क की बदली जानी है तस्वीर, सुविधाएं बढ़ने से करीब पांच हजार लोगों को मिलेगा फायदा
- 15 जून तक परियोजना पर काम शुरू होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के तीन पार्काें का जल्द जीर्णोद्धार होगा। इस पर करीब 2.75 करोड़ रुपये लागत आएगी। इसके लिए नगर परिषद ने निविदा आमंत्रित कर दी है। निविदा 30 मई को खोली जाएगी। इसके तुरंत बाद कार्य आवंटन प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी को धरातल पर काम शुरू करने के निर्देश दे दिए जाएंगे। वहीं, पार्काें की तस्वीर बदलने से करीब 5 हजार लोगों को फायदा होगा।
दिव्या नगर योजना के तहत शहर के तीन पार्काें का कायाकल्प होना है। इनमें रोज गार्डन, स्वर्ण जयंती पार्क और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क शामिल हैं। पार्काें में सुविधाओं का दायरा बढ़ाने के लिए नगर परिषद के पास बजट पहले ही आ चुका है। करीब दस दिन पहले अधिकारियों ने निविदा आमंत्रित की है। 30 मई को निविदा खोली जाएगी। अगर पहले प्रयास में ही मामला सिरे चढ़ जाता है तो फिर 15 जून तक पार्काें के जीर्णोद्धार का काम शुरू होने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि निविदा आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के पंद्रह दिन के बाद काम शुरू हो जाएगा।
दरअसल, नगर के रोज गार्डन में एक भी गुलाब नहीं है। झूले भी टूटे हैं। यहां घास जल गई है। ओपन जिम की मशीनें भी क्षतिग्रस्त हैं। ऐसी ही हालत स्वर्ण जयंती योजना के तहत वार्ड-17 में पीएनबी के पीछे बनाए गए शहर के दूसरे बड़े पार्क की है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में तो सुविधाओं की कमी के साथ हरियाली भी गायब है। ऐसे में सुविधाओं की कमी और समस्याओं के कारण लोग पार्कों में जाने से बच रहे हैं। अब नगर परिषद के अधिकारी तीन पार्काें की दशा सुधारने जा रहे हैं। शहरवासियों को सीधे तौर पर इनका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
- गुलाब से महकेंगे पार्क, पुराने संसाधन बदले जाएंगे
एक्सईएन सुंदर श्योराण ने बताया कि रोज गार्डन की दशा करीब दो करोड़ रुपये से बदली जाएगी। यहां जलभराव की समस्या दूर की जाएगी। इसके लिए पार्क ऊंचा किया जाएगा। जल निकासी व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा। रोज गार्डन गुलाब समेत कई प्रकार के फूलों से महकेगा। इसी प्रकार, स्वर्ण जयंती पार्क और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में भी हरियाली और सुविधाएं बढ़ाने के साथ खुशबूदार फूल लगाए जाएंगे।
- मुख्य पार्क में ये होंगे काम
. ओपन जिम के उपकरणों में विस्तार होगा।
. सभी दीवारों का नए सिरे से निर्माण होगा।
. पार्क में नए सिंथेटिक ट्रैक भी बनाए जाएंगे।
. हरियाली के लिए विभिन्न प्रबंध किए जाएंगे।
. सुंदरीकरण के लिए लाइट वाले फव्वारे लगेंगे।
वर्सन :
दिव्या नगर योजना के तहत तीनों पार्काें की दशा सुधारी जाएगी। इसके लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। यह 30 मई को खुलेगी। प्रयास है कि जल्द जल्द से औपचारिकताएं पूरी कर धरातल पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।
-सुंदर श्योराण, एक्सईएन, नगर परिषद