फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   3 chc will be connected by hotline

Charkhi Dadri News: हॉटलाइन से जुड़ेंगे तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निर्बाध होगी बिजली आपूर्ति

Sun, 27 Oct 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 27 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
3 chc will be connected by hotline
फिलहाल, तीनों सीएचसी पर नहीं है जेनरेटर की सुविधा, बत्ती गुल होने पर सेवाएं बाधित होने से मरीजों को झेलनी पड़ती है परेशानी
विज्ञापन

- जिले के 17 स्वास्थ्य केंद्रों की 2200 से ज्यादा रहती है दैनिक ओपीडी, सीएचसी के बाद एमसीएच का आएगा नंबर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के तीन सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) अब हॉटलाइन से जुड़ेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग बिजली निगम से एस्टीमेट तैयार करवाएगा। मुख्यालय से इस योजना को जल्द परवान चढ़ाने के निर्देश मिले हैं। औपचारिकता पूरी करने के लिए विभागीय अधिकारियों ने सीएचसी प्रबंधकों को भी पत्र जारी कर दिया है।
जिले में 17 मुख्य स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें सिविल अस्पताल व मातृ-शिशु अस्पताल के अलावा तीन सामुदायिक आर 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। इस समय सिविल अस्पताल ही हॉटलाइन से जुड़ा है। दूसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग तीनों सीएचसी को हॉटलाइन से जोड़ने जा रहा है। इसके बाद मातृ-शिशु अस्पताल के भी हॉटलाइन से जोड़ने की योजना है। हालांकि, केवल सीएचसी को हॉटलाइन से जोड़ने का ही एस्टीमेट तैयार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले के इन 17 स्वास्थ्य केंद्रों की दैनिक ओपीडी 2200 से पार रहती है। सीएचसी व पीएचसी में ग्रामीण शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति होती है। वहां दिन में बिजली कट लगने पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो जाती हैं। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है। हॉटलाइन से कनेक्ट होने के बाद सीएचसी पर आने वाले मरीजों को इन समस्याओं से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एमसीएच में जेनरेटर, चलाया नहीं जा रहा
पड़ताल में सामने आया कि मातृ-शिशु अस्पताल में जेनरेटर तो है, लेकिन, इसे चलाया नहीं जा रहा। सूत्रों की मानें तो इसका कारण डीजल बजट के लिए लंबी- चौड़ी प्रक्रिया पूरी करना है। इस प्रक्रिया में कुछ बिंदु तो ऐसे हैं, जिन्हें पूरा करना बिजली निगम के सहयोग के बिना संभव नहीं है। इनमें कितने घंटे बिजली गई, कितने समय जेनरेटर चला आदि का ब्योरा शामिल है।
- आठ माह पहले दिए 8 लाख, अब तक नहीं बढ़ा बिजली कनेक्शन लोड
मातृ-शिशु अस्पताल में डायलिसिस समेत डेंगू व मलेरिया जांच लैब और गर्भवती महिलाओं के विभिन्न प्रकार के टेस्ट के लिए मशीनें हैं। इन्हें चलाने के लिए यहां का बिजली कनेक्शन लोड बढ़ाने की दरकार है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग करीब आठ माह पहले बिजली निगम को 8 लाख का बजट देने का दावा कर रहा है। अब तक यहां के बिजली कनेक्शन का लोड नहीं बढ़ा है। लोड कम होने के चलते मशीनें भी खराब हो रही हैं।
- 80 से 90 रहती है एक सीएचसी की ओपीडी
जिले के झोझूकलां, बौंदकलां और गोपी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। एक सीएचसी की दैनिक ओपीडी 80 से 90 के बीच रहती है। आने वाले समय में तीनों जगह एक्स-रे और अन्य सुविधाएं शुरू की जानी हैं। इसके चलते भी इन्हें हॉटलाइन से जुड़वाया जा रहा है।

वर्सन:
तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हॉटलाइन से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए हम बिजली निगम से इस पर आने वाले खर्च का एस्टीमेट तैयार करवाएंगे। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

-डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ, जिला स्वास्थ्य विभाग

वर्सन:
स्वास्थ्य सेवाओं में जल्द से जल्द सुधार करवाया जाएगा। बिजली निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर जल्द सीएचसी पर हॉटलाइन से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करवाई जाएगी। मातृ-शिशु अस्पताल के बिजली कनेक्शन का लाेड भी बढ़वाया जाएगा।
-सुनील सांगवान, विधायक, दादरी हलका

फोटो 01
गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिसे हॉटलाइन से जोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed