फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   3 arrested with invalid weapon

Charkhi Dadri News: अवैध हथियार लेकर जा रहे तीन बाइक सवार युवक काबू

Sun, 08 Jun 2025 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 08 Jun 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
3 arrested with invalid weapon
पुलिस गिरफ्त में अवैध हथियार रखने के तीनों आरोपी। स्रोत: विभाग
फोटो-04
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में अवैध हथियार रखने के तीनों आरोपी। स्रोत : विभाग
- दादरी महेंद्रगढ़ रोड से पुलिस ने किया काबू, आरोपियों से दो पिस्तौल व चार कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सीआईए स्टाफ ने अवैध हथियार लेकर जा रहे तीन बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से टीम ने दो पिस्तौल और 4 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी अंकुर उर्फ बौना व नितिन उर्फ छोटू महेंद्रगढ़ जिले के भोजावास और नमन उर्फ भांजा भिवानी के बडे़सरा के निवासी हैं। तीनों के खिलाफ सदर पुलिस थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि शनिवार को सीआईए स्टाफ गश्त के लिए शहर के महेंद्रगढ़ चौक पर मौजूद था। उसी दौरान एएसआई जगजीत को सूचना मिली कि तीन युवक बाइक पर सवार होकर अवैध हथियार लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलने पर टीम ने दादरी-महेंद्रगढ़ रोड पर घसोला मोड़ के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान तीनों युवक बाइक लेकर घसोला की ओर से आए और पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर जाने लगे।
विज्ञापन


संदेह के आधार पर टीम ने युवकों का पीछा किया और पूछताछ की। बाइक नितिन चला रहा था। अंकुर व नमन पीछे बैठे थे। बाद में टीम ने तीनों की तलाशी ली तो अंकुर की दाहिनी जेब से एक पिस्तौल कारतूस से लोड मिली। इसके बाद नमन की दाहिनी जेब से एक पिस्तौल कारतूस से लोड मिली जबकि नितिन के पास दो कारतूस पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस मांगने पर तीनों दिखाने में असमर्थ रहे। पुलिस ने दो पिस्तौल, 4 कारतूस व बाइक को कब्जे में ले लिया। रविवार को पुलिस ने तीनों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया और आदेशानुसार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed