{"_id":"6866c073918b5feecb00cc8c","slug":"29-seats-allotted-in-6-colleges-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-139922-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दूसरी मेरिट सूची जारी, जिले के 6 कॉलेजों में 29 सीटें हुईं आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दूसरी मेरिट सूची जारी, जिले के 6 कॉलेजों में 29 सीटें हुईं आवंटित
Thu, 03 Jul 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 1
गांव बौंदकलां स्थित राजकीय महाविद्यालय में सूची में अपना नाम देखतीं छात्राएं। संवाद
फोटो- 12
गांव बौंदकलां स्थित राजकीय महाविद्यालय में दस्तावेज संबंधी जानकारी लेतीं छात्राएं। संवाद
- 4 जुलाई से शुरू होगी शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया, 7 जुलाई तक आवेदक पूरी कर सकेंगे प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के 6 राजकीय और एडेड कॉलेजों में वीरवार को दूसरी मेरिट सूची जारी की गई। इसमें जिले के 6 कॉलेजों की 29 सीटें आवंटित हुई हैं। अब सूची में शामिल आवेदक शुक्रवार से अपनी फीस जमा करा दाखिले के लिए सीट पक्की कर सकते हैं।
पहली सूची में जिले के 8 कॉलेजों से 1327 सीटें आवंटित हुई थीं। अब दूसरी सूची में केवल 29 आवेदक ही शेष रहे। अब 4 से 7 जुलाई तक आवेदक दाखिला शुल्क जमा करा सकते हैं। राजकीय कॉलेजों के आवेदकों को ऑनलाइन फीस जमा करानी होगी। एडेड कॉलेजों में ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों माध्यम से फीस जमा होगी।
शहर के जनता पीजी कॉलेज से डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि संस्थान में दूसरी सूची में केवल तीन आवेदकों के नाम शामिल हुए हैं। इनमें बीए, बीएससी मेडिकल व बीएससी नॉन मेडिकल में एक-एक आवेदक का नाम शामिल किया गया है। एपीजे सरस्वती कॉलेज से सज्जन गुप्ता ने बताया कि संस्थान में केवल एक ही छात्रा का नाम शामिल किया गया है। वह भी बीए संकाय से है।
विज्ञापन
इसी तरह, बौंदकलां स्थित राजकीय पीजी कॉलेज से डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि दूसरी सूची में केवल बीए संकाय से 7 आवेदकों के नाम शामिल किए गए हैं। मांढी हरिया स्थित राजकीय कॉलेज से प्रोफेसर प्रवीण कुमार ने बताया कि संस्थान में 15 आवेदकों के नाम शामिल किए गए हैं।
वहीं, कादमा राजकीय कॉलेज में भी 1 आवेदक का नाम आया है। वहीं, झोझूकलां महिला पीजी कॉलेज से दिनेश कुमार ने बताया कि संस्थान में एक ही संकाय को दूसरी सूची में स्थान मिला और इसमें बीए में केवल 2 ही आवेदकों के नाम शामिल हैं। भैरवी स्थित राजकीय पीजी कॉलेज और बाढड़ा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में सूची प्रदर्शित नहीं पाई।