फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   25 thousand women travelled free

Charkhi Dadri News: 25 हजार महिलाओं ने किया निशुल्क सफर, बसों ने लगाए 50 फेरे अतिरिक्त

Fri, 08 Aug 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 08 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
25 thousand women travelled free
दादरी बस स्टैंड में उमड़ी यात्रियों की भीड़। संवाद
फोटो 21दादरी बस स्टैंड में उमड़ी यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन

फोटो 22
बस के पायदान पर लटक कर सफर करते यात्री। संवाद
फोटो 23
बूथ पर बस लगने के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
::::::::::::::::::
- शुक्रवार को दादरी डिपो से 128 रोडवेज बसों का हुआ संचालन, 33 हजार यात्रियों ने किया सफर, शाम तक बस स्टैंड में रही भीड़


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रक्षाबंधन पर पहले दिन करीब 25 हजार महिलाओं ने रोडवेज की निशुल्क यात्रा का लाभ उठाया। सामान्य दिनों के मुकाबले शुक्रवार को बस स्टैंड परिसर पर यात्रियों की तादाद डेढ़ गुना रही। इससे 12 लोकल रूटों पर बसों के फेरे 30 फीसदी बढ़ाने पड़े। शुक्रवार को बसों ने सामान्य दिनों की अपेक्षा 50 फेरे अधिक लगाए।
दादरी परिवहन डिपो के बेड़े में शामिल 128 बसों का शुक्रवार को संचालन किया गया। इन बसों ने करीब 500 फेरे लगाए, जो सामान्य दिनों की अपेक्षा 50 अधिक हैं। देर शाम तक बसों में करीब 35 हजार यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर यात्रियों के लिए रोडवेज की ओर से तो पुख्ता प्रबंध किए गए, लेकिन, कुछ रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक रहने के कारण दिक्कत बनी रही। इन रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को तो एक पैर पर खड़ा होकर सफर करना पड़ा। खास बात यह रही कि विभाग ने किसी भी लंबे रूट की बस सेवा में कटौती नहीं की और लोकल रूटों पर चलने वाली बसों के फेरे बढ़ाए। इन बसों को दो शिफ्टों में चलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज के अधिकारी के अनुसार, सामान्य दिनों में दादरी बस स्टैंड से प्रतिदिन करीब 25 हजार यात्री सफर करते हैं, जबकि, शुक्रवार को इनकी तादाद 33 हजार रही। शुक्रवार को दादरी बस स्टैंड से करीब 25 हजार महिला और 8 हजार पुरुष यात्रियों ने सफर किया। लोकल रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक रही और इसके कारण रोडवेज बसों ने करीब पांच हजार किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय की। रोडवेज सूत्रों के अनुसार, शनिवार को यात्रियों और बसों के फेरों की संख्या और बढ़ सकती है।
शुक्रवार दोपहर 12 बजे दादरी डिपो की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा का लाभ मिला। महिलाओं ने 15 साल तक के बच्चे के साथ निशुल्क यात्रा की। लोकल रूटों पर हर दस मिनट के बाद बस रवाना की गई। शुक्रवार को 128 रोडवेज बसों का संचालन हुआ। इनमें मिनी और 15 किलोमीटर स्कीम के तहत हायर की गईं बसें भी शामिल रहीं।


- 350 कर्मचारियों ने दीं सेवाएं

रक्षाबंधन को देखते हुए रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां पहले ही रद्द कर दी गई थीं। जीएम नवीन शर्मा की ओर से सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए गए। शुक्रवार को करीब 350 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई, जिनमें 250 चालक व परिचालक शामिल रहे।
किस लोकल रूट पर कितने फेरे लगाए अधिक

रूट सामान्य दिन शनिवार की स्थिति

बेरी 8 12

रोहतक 30 40

नारनौल 20 25

सतनाली 16 20

लोहारू 12 15

झज्जर 20 30

भिवानी 30 40
- दूसरे डिपो की नहीं पहुंचीं बसें, प्राइवेट वालों ने वसूला किराया
दादरी बस स्टैंड पर रोहतक, झज्जर, भिवानी, महेंद्रगढ़ आदि डिपो की बसें पहुंचती हैं, लेकिन, शुक्रवार को दूसरे डिपो की सामान्य दिनों से भी कम बसें बस स्टैंड पर पहुंचीं। वहीं, प्राइवेट बस चालकों ने महिलाओं के साथ बच्चों का भी किराया वसूला।


वर्सन
डिपो के बेड़े में शामिल सभी 128 बसों का संचालन किया गया। करीब 25 हजार महिलाओं ने पहले दिन निशुल्क बस यात्रा का लाभ उठाया। डिपो की बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए गए।
-नवीन शर्मा, जीएम, दादरी रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed