फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   25 feeder overload out of 90

Charkhi Dadri News: 90 में से 25 फीडर चल रहे ओवरलोड

Wed, 12 Feb 2025 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 12 Feb 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
25 feeder overload out of 90
फोटो 01
विज्ञापन


चंपापुरी क्षेत्र में नया बिजली का केबल डालते श्रमिक। संवाद


- फीडर ओवरलोड होने से बिजली निगम अधिकारियों को लगाने पड़ रहे पावर कट, उपभोक्ता झेल रहे परेशानी
- बिजली निगम के अधिकारियों का दावा : बिजली परियोजना पर तेजी से चल रहा काम, 31 मार्च के बाद नहीं रहेगी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। जिले में इस समय 90 फीडरों में से 25 ओवरलोड चल रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। वहीं, निगम के अधिकारियों का दावा है कि बिजली परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। 31 मार्च के बाद जिले में फीडर ओवरलोड की समस्या नहीं रहेगी।
दरअसल, गर्मी के सीजन को देखते हुए लोड कम करने के लिए निगम इस काम में जुटा है। इससे बिजली आपूर्ति में सुधार के साथ-साथ वोल्टेज में भी सुधार आएगा। साथ ही फॉल्ट भी कम हो जाएंगे। मई-जून में आंधी की वजह से फॉल्ट ज्यादा आते हैं। जिले में 90 फीडरों के जरिये बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिले की बिजली की खपत 850 लाख यूनिट प्रतिमाह है। वहीं, शहर में 13 फीडर हैं।
विज्ञापन

शहर व जिले के विभिन्न भागों में कई जगह कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। सुबह-शाम के समय कम वोल्टेज की ज्यादा समस्या बनी रहती है इसका प्रतिकूल असर खासकर शहर की पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ता है। शहर में मेन दो पावर सब स्टेशन हैं। इनके जरिये पूरे शहर में बिजली आपूर्ति की जाती है। रेलवे रोड व चरखी दादरी पावर सब स्टेशन से शहर में बिजली आपूर्ति होती है। कुछ सालों से शहर में बिजली की खपत लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- लोड बढ़ने पर कट लगाकर किया जा रहा संतुलित
लोड वाले फीडरों का लोड कम करने के लिए निगम योजनाबद्व तरीके से काम कर रहा है। गांवों में जगमग योजना के तहत इस काम को सिरे चढ़ाया जा रहा है। ताकि, लोड कम किया जा सके। इस प्लान के तहत जिस फीडर पर ज्यादा लोड है, उसको संतुलित किया जा रहा है।
- नया केबल डाल रहा बिजली निगम
करीब 50 करोड़ की परियोजना के तहत जिले में बिजली निगम की ओर से विभिन्न कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके तहत नए केबल भी लगाए जा रहे हैं। ताकि, बार-बार टूटने न पाए। मई-जून में आंधी की वजह से फॉल्ट ज्यादा आते हैं। इस लिहाज से निगम की योजना है कि फॉल्ट कम से कम आएं। ताकि, लंबे समय तक बिजली की आपूर्ति बाधित न होने पाए।

- ओवरलोड फीडर से बिजली आपूर्ति में आता है व्यवधान
जिले में इस समय करीब तीस फीसदी फीडर ओवरलोड चल रहे हैं। इससे बार-बार आपूर्ति में व्यवधान आता है। निगम के कर्मचारियों को भी लाइन ठीक करने में दिक्कतें आती हैं। निगम की योजना है कि मार्च से पहले इस काम को सिरे चढ़ा दिया जाए।


वर्सन:
बिजली निगम गर्मी के सीजन को देखते हुए काम में जुटा है। कोई भी फीडर ओवरलोड नहीं रहेगा। ज्यादा लोड वाले फीडर को संतुलित करवाया जाएगा। गर्मी में बिजली की किल्लत नहीं आने दी जाएगी।
-गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed