फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   24,979 cases settled in three Lok Adalats this year, fourth National Lok Adalat on 13th

Charkhi Dadri News: इस वर्ष तीन लोक अदालतों में हो चुका 24,979 मामलों का निपटारा, चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को

Sun, 07 Dec 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 07 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
24,979 cases settled in three Lok Adalats this year, fourth National Lok Adalat on 13th
चरखी दादरी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजीव काजला के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को जिला न्यायालय परिसर में किया जाएगा। इस वर्ष अब तक 24,979 मामलों को तीन लोक अदालतों में निपटारा हो चुका है।
विज्ञापन

लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से त्वरित व स्थायी समाधान करना है। इस अदालत में विशेष रूप से ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना दावे, पारिवारिक विवाद, दीवानी मामले, जमानती फौजदारी केस, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी के बिल संबंधी विवाद, राजस्व मामले और अन्य छोटे-मोटे वादों का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन

कारगर साबित हो रही लोक अदालतें
न्यायालयों में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग व सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालतें काफी कारगर साबित हो रही हैं। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक वर्ष में चार राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। दादरी जिले में भी इस वर्ष अभी तक तीन राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन हो चुका है। जिले में इस वर्ष हुई तीन राष्ट्रीय लोक अदालतों में 24,979 मामलों का निपटारा हो चुका है। इनमें 11,65,85,888 रुपये की राशि अवॉर्ड के रूप में पास की जा चुकी है। तीन लोक अदालतों में इतनी संख्या में मामलों का निपटारा होने से न्यायालयों पर भी दबाव कम हुआ है। वहीं लोगों को भी जल्दी न्याय मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed