{"_id":"60a4067e8ebc3eb2ab55cd71","slug":"24-70-lakh-embezzlement-in-development-works-case-filed-against-former-women-sarpanch-and-village-secretary-charkhidadri-news-rtk6090568155","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में 24.70 लाख का गबन, पूर्व महिला सरपंच और ग्राम सचिव पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में 24.70 लाख का गबन, पूर्व महिला सरपंच और ग्राम सचिव पर केस दर्ज
विज्ञापन
चरखी दादरी। बौंदकलां में करवाए विकास कार्यों में 24 लाख 70 हजार रुपये गबन करने का मामला उजागर हुआ है। पूर्व महिला सरपंच और ग्राम सचिव पर स्ट्रीट लाइट, वाटर कूलर और डस्टबिन खरीद के नाम पर गबन करने का आरोप है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में अनीता देवी और रामबीर के खिलाफ धारा 409 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों में से किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दरअसल, बौंदकलां निवासी योगेंद्र ने गांव में हुए विकास कार्यों की आरटीआई के तहत सूचना मांगी थी। इसके तहत गांव में लगे वाटर कूलर, स्ट्रीट लाइट और डस्टबिन खरीद के मदों पर खर्च हुई राशि का ब्योरा मांगा गया था। ब्योरा उपलब्ध होने के बाद योगेंद्र ने सीएम विंडो पर एक शिकायत दी थी, जिसमें विकास कार्यों के नाम पूर्व सरपंच अनीता देवी और ग्राम सचिव रामबीर पर विकास कार्यों की आड़ में गबन करने के आरोप लगाए थे। सीएम विंडो पर आई शिकायत की जांच खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने की और इसमें गबन उजागर हुआ। इसके तुरंत बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने इस संबंध में बौंदकलां थाने में शिकायत दी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व महिला सरपंच और ग्राम सचिव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
फर्जी बिलों के जरिये यूं किया गया गबन
शिकायत के अनुसार आरटीआई से मांगी गई सूचना में वाटर कूलर की संख्या आठ और इनकी कीमत 9.6 लाख दिखाई गई है। गांव में छह वाटर कूलर लगे हैं और वाटर कूलर खरीद में 4.60 लाख का गबन किया गया है। इसी प्रकार आरटीआई में 245 सोलर स्ट्रीट लाइटें खरीदने की जानकारी दी गई है जबकि गांव में 125 लाइटें लगी हैं और सोलर स्ट्रीट लाइट खरीद में 16.20 लाख का गबन किया है। आरटीआई में दी गई जानकारी के अनुसार 100 डस्टबिन लगवाने की बात कही गई है, जबकि बौंदकलां में 25 ही डस्टबिन लगे हैं। डस्टबिन खरीद में भी 3.39 लाख का गबन किया गया है।
विज्ञापन
बीडीपीओ की शिकायत पर इस संबंध में पूर्व सरपंच अनीता देवी और ग्राम सचिव रामबीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है और जल्द ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- कप्तान सिंह, एसआई एवं बौंदकलां थाना प्रभारी