{"_id":"69ebb5369936dd0812095d9c","slug":"238-lakh-quintals-of-wheat-have-been-lifted-from-the-district-205-lakh-quintals-of-the-purchased-crop-is-still-to-be-lifted-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-154367-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 2.38 लाख क्विंटल गेहूं की हुई उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 2.38 लाख क्विंटल गेहूं की हुई उठान
Sat, 25 Apr 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
दादरी की नई अनाज मंडी में गेहूं को बैगों में भरते श्रमिक।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में इन दिनों गेहूं की बंपर आवक और खरीद का दौर जारी है लेकिन इसके बावजूद उठान कार्य की धीमी रफ्तार किसानों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। हालात यह हैं कि कुल खरीद के मुकाबले उठान कार्य अभी तक महज 53 प्रतिशत तक ही पहुंच पाया है।
इससे मंडियों में अनाज के ऊंचे-ऊंचे टीले से लग गए हैं। जिले के खरीद केंद्रों पर अब तक 2,38,245 क्विंटल गेहूं का ही उठान हुआ है और अब भी 2 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं मंडियों में पड़ा है।
शुक्रवार को जिले की मंडियों में 263 किसानों से 8,145 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई जबकि कुल मिलाकर 24,622 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। हालांकि अब धीरे-धीरे गेहूं की आवक कम होने लगी है क्योंकि अधिकतर किसान अपनी फसल बेच चुके हैं। इसके बावजूद मंडियों में पहले से पड़ी फसल का उठान समय पर नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
मंडी में उठान कार्य धीमा होने से किसानों को अपनी फसल का भुगतान भी समय पर नहीं मिल पा रहा है। किसानों का कहना है कि जब तक अनाज का उठान नहीं होगा तब तक भुगतान प्रक्रिया भी प्रभावित रहती है जिससे उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिले के खरीद केंद्रों पर अब तक कुल 6,40,140 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है जबकि सरसों की आवक 1,40,587 क्विंटल दर्ज की गई है। गेहूं की कुल खरीद 4,44,000 हजार क्विंटल तक पहुंच चुकी है और अब तक 14,350 किसान अपनी गेहूं की फसल बेच चुके हैं।
मंडी में जगह की कमी भी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। अनाज के लगातार बढ़ते ढेरों के कारण नई फसल को रखने में दिक्कत हो रही है।