फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   23-year-old youth commits suicide by hanging

Charkhi Dadri News: 23 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Fri, 06 Feb 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
23-year-old youth commits suicide by hanging
चरखी दादरी। जिले के गांव झिंझर में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की झिंझर का रहने वाल परमजीत (23) था। सूचना मिलने के बाद परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में भिजवाया। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची और तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार परमजीत रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करता था। वह काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। परमजीत का परिवार खेतों में घर बनाकर रहता है। बुधवार की शाम को परमजीत का शव गांव में स्थित उनके पुराने घर में टीन शेड से लटका हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि परमजीत की मां का देहांत भी उसके जन्म के 6 दिन बाद हो गया था। इसके बाद से उसकी परवरिश उसका पिता सतीश कर रहा था। अचीना चौकी पुलिस के जांच अधिकारी एचसी नसीब ने बताया कि पिता सतीश के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। शव का पाेस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परमजीत इकलौती संतान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed