{"_id":"674e122f7746a95eeb090854","slug":"23-caught-in-electric-theft-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-127315-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बिजली निगम टीम ने पकड़े 23 कुंडीमार, पांच लाख का ठोका जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बिजली निगम टीम ने पकड़े 23 कुंडीमार, पांच लाख का ठोका जुर्माना
Tue, 03 Dec 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। बिजली वितरण निगम की टीम ने क्षेत्र में पिछले तीन दिनों में अलग-अलग छापेमारी में 23 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा है। इन पर पांच लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है।
एसडीओ रामसिंह की अगुवाई में तीन टीमों का गठन किया है। ये टीमें गांव-गांव जाकर बिजली चोरों पर नजर रखे हुए हैं। टीम ने 28 नवंबर को क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर आठ बिजली चोरों पर एक लाख 21 हजार का जुर्माना लगाया।
29 नवंबर को चार लाख का जुर्माना लगाया गया। एसडीओ रामसिंह ने बताया कि बिजली चोरी रोकने व लाइनलॉस में कमी लाने के लिए कर्मचारी बिजली चोरी पकड़ो अभियान में जुटे हैं। टीम के सदस्य बिजली चोरी की मौके से वीडियोग्राफी भी कर रहे हैं। चोरों पर पर निर्धारित लोड के अनुसार जुर्माना लगाया जाता है।
विज्ञापन
फोटो 28
बाढड़ा स्थित बिजली निगम कार्यालय। संवाद