{"_id":"66b41ece67f384ae4d0e7f4a","slug":"220-admissions-for-pg-courses-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-121594-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पहले चरण में पांच महाविद्यालयों में पीजी कोर्स के 220 दाखिले हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पहले चरण में पांच महाविद्यालयों में पीजी कोर्स के 220 दाखिले हुए
Thu, 08 Aug 2024 06:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। राजकीय व निजी महाविद्यालयों के पीजी कोर्स में मंगलवार को मेरिट सूची में आने वालों के लिए फीस जमा करवाने का अंतिम दिन था। जिले के पांचों महाविद्यालयों की 449 आवंटित सीटों पर 220 दाखिले हुए। इसमें सबसे अधिक दाखिले झोझूकलां महिला पीजी महाविद्यालय में हुए।
बता दें कि जिले के पांच महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर के कोर्स हैं। इनमें पीजी कोर्स की कुल 920 सीटों पर दाखिले होने हैं। जनता पीजी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि संस्थान में पीजी के तीन कोर्स चल रहे हैं। इसमें कुल 340 सीटें हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान की 164 सीटें आवंटित हुई थी और अब तक 56 दाखिले हुए हैं। वहीं संस्थान की 65.8 फीसदी आवंटित सीटें खाली रही हैं।
शहर के एपीजे पीजी महिला महाविद्यालय के अधीक्षक व दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सज्जन गुप्ता ने बताया कि संस्थान में दो कोर्स चल रहे हैं। मेरिट सूची में संस्थान की 120 में से 42 सीटें आवंटित हुईं थीं और अभी तक केवल 24 दाखिले हो पाए हैं। सबसे अधिक दाखिले एमए हिंदी में हुए हैं। संस्थान में आवंटित सीटों में से 42.8 प्रतिशत सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
वहीं बौंदकलां राजकीय पीजी कॉलेज में एमए समाजशास्त्र का केवल एक ही कोर्स संचालित किया जा रहा है और पिछले साल ही इसकी शुरुआत की गई थी। डॉ. मधू सूदन ने बताया कि पीजी की कुल 20 सीटें हैं और इनमें से 19 सीटें सूची में आवंटित की गई थी। अभी तक पीजी में 11 आवेदकों ने दाखिला लिया है जबकि 45 प्रतिशत सीटें खाली हैं।
वहीं, झोझूकलां स्थित महिला पीजी कॉलेज में पीजी कोर्स की कुल 320 सीटें हैं और सूची में 119 सीटें आवंटित हुई थी। संस्थान दाखिला प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि मेरिट सूची में 69 दाखिले हुए हैं जबकि 42 प्रतिशत सीटें खाली रही हैं। बाढड़ा राजकीय महिला महाविद्यालय दो कोर्स संचालित किए जा रहे हैं और कुल सीटों की संख्या 120 है। प्राचार्य डॉ. ललित कुमार ने बताया कि संस्थान में 105 सीटें आवंटित हुई थीं और इनमें 60 आवेदकों ने फीस जमा कराकर दाखिला ले लिया है। वहीं, संस्थान की 50 फीसदी आवंटित सीटें खाली हैं।
नए आवेदकों के लिए दोबारा पोर्टल शुरू किया जाएगा
महाविद्यालयों में खाली सीटों के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से दूसरे चरण की सूचना जारी की गई है। अब 8 अगस्त को वंचित आवेदकों के दाखिले किए जाएंगे और शाम को नए आवेदकों के लिए दोबारा पोर्टल शुरू किया जाएगा। इसमें नए आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और 12 अगस्त से संस्थान में जाकर दाखिला ले पाएंगे। इसके बाद दाखिले से वंचित सूची में शामिल आवेदक 9 से 16 अगस्त तक लेट फीस के साथ दाखिला ले सकेंगे और 17 से 24 तक 100 रुपये लेट फीस और 100 रुपये प्रतिदिन जुर्माना फीस लगेगी। वहीं, जिन आवेदकों के नाम सूची में शामिल नहीं हैं, उनसे किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
महाविद्यालयों में सीटों की स्थिति
जनता महाविद्यालय
कोर्स - कुल सीटें - दाखिले
एमए हिंदी - 40 - 5
एमए अंग्रेजी - 40 - 9
एमए इतिहास - 40 - 6
एमए राजनीति - 40 - 10
एमए ग्रामीण विकास - 20 - 00
एमएससी भूगोल - 60 - 12
एमएससी गणित - 60 - 10
बैंक ऑफ मैनेजमेंट - 20 - 04
एपीजे कॉलेज
कोर्स - कुल सीटें - दाखिले
एमए हिंदी - 40 - 10
एमए अंग्रेजी - 40 - 7
एमकॉम - 40 - 7
बाढड़ा महिला कॉलेज
कोर्स - कुल सीटें - दाखिले
एमए इतिहास - 40 - 26
एमए राजनैतिक विज्ञान - 40 - 20
एमएससी भूगोल - 40 - 14
झोझूकलां महिला कॉलेज
कोर्स - कुल सीटें - दाखिले
एमए हिंदी - 60 - 13
एमए राजनैतिक विज्ञान - 60 - 17
एमएससी भूगोल - 120 - 20
एमए भौतिक विज्ञान - 20 - 03
एमएससी रासायनिक विज्ञान - 30 - 04
योग विज्ञान डिप्लोमा - 30- 12