फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   21 schools did not meet the admission target, DEO brainstormed after meeting with school heads

Charkhi Dadri News: 21 विद्यालय ने पूरा नहीं किया दाखिले का लक्ष्य, डीईओ ने स्कूल मुखियाओं से बैठक कर किया मंथन

Sun, 07 Jul 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 07 Jul 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
21 schools did not meet the admission target, DEO brainstormed after meeting with school heads
अपने कार्यालय में शिक्षकों के साथ बैठक करतीं डीईओ कृष्णा फौगाट। स्रोत : शिक्षा विभाग
चरखी दादरी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में डीईओ कृष्णा फौगाट ने शनिवार को राजकीय विद्यालयों के मुखियाओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने स्कूल मुखियाओं से छात्र संख्या की रिपोर्ट जानी और उन्हें संख्या बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। इसके साथ ही बीईओ स्कूलों की गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रत्येक विद्यालय में प्रत्येक अध्यापक को दो विद्यार्थियों का दाखिला करवाने का लक्ष्य दिया हुआ है। अभी तक जिले के 21 विद्यालय अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि इस गंभीर समस्या को प्रत्येक विद्यालय प्रमुख को अपने स्टाफ के साथ मिलकर खत्म करना होगा।
विज्ञापन

कृष्णा फौगाट ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी विद्यालय प्रमुखों को अपने अध्यापकों, ग्राम पंचायत एवं एसएमसी के सहयोग से एक उचित रणनीति बनाकर कार्य करना चाहिए। सभी विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए कि प्राचार्य अपने विद्यालय के अध्यापकों के साथ विद्यालय की छुट्टी के बाद ग्राम पंचायत व अभिभावकों से मिलकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों का दाखिला सरकारी विद्यालयों में करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकारी विद्यालयों में कार्य कर रहे प्रशिक्षित अध्यापकों और सरकार के ओर से दी जाने वालीं सुविधाओं के बारे में ग्राम पंचायत एवं अभिभावकों को अवगत कराएं। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सभी विद्यालयों में शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों का निरीक्षण कर खामियां दूर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed