फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   21 police teams arrested 13 accused

Charkhi Dadri News: ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस की 21 टीमों ने दबोचे 13 आरोपी

Sun, 21 Jul 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 21 Jul 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
21 police teams arrested 13 accused
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए शनिवार को ऑपरेशन आक्रमण चलाया। एसपी पूजा वशिष्ठ के निर्देश पर गठित 21 टीमें एकसाथ मैदान में उतरीं। इन टीमों ने कई मामलों में संलिप्त 13 आरोपियों को दबोच लिया। इनमें एक भगोड़े और तीन पुराने आपराधिक मामलों में वांछित भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर के निर्देशानुसार एसपी पूजा वशिष्ठ के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत गठित की गई टीमों में शामिल 107 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल किया गया। टीमों की अगुवाई सभी डीएसपी और एसएचओ ने की।
विज्ञापन

इन टीमों ने आबकारी अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज कर तीन आरोपियों को काबू किया। उनके कब्जे से 169 बोतल देसी शराब, 19 बोतल अंग्रेजी शराब और 20 बोतल बियर बरामद हुई। जिला पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत छह आरोपियों को काबू कर छह मामले दर्ज किए। आरोपियों से 5,440 रुपये बरामद हुए। लंबे समय से फरार एक भगोड़े को भी काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 214 चालकों के चालान
इस अभियान के तहत यातायात पुलिस टीमों ने भी मुख्य मार्गाें पर चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई की। पुलिस टीमों ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 214 चालान किए जिनमें 159 चालान गलत लेन में चलने के और 59 चालान अन्य नियम तोड़ने के शामिल हैं।

- इन्होंने की टीमों की अगुवाई
डीएसपी मुख्यालय विनोद शंकर, डीएसपी दादरी नरेंद्र, डीएसपी दादरी भारत भूषण, एसआई जीतराम, भीम सिंह, एएसआई अमित, निरीक्षक ओमप्रकाश, साइबर थाना से एएसआई संजीत, महिला थाना प्रबंधक सोनिया, निरीक्षक रमेश कुमार और तेजपाल सोनी समेत एसआई दिलबाग और अन्य अधिकारियों की अगुवाई में पुलिस टीमों का गठन किया गया।



जिले में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। अपराधी अपराध छोड़ दें या फिर जिला। शनिवार को ऑपरेशन आक्रमण के तहत 13 आरोपियों को काबू किया गया। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई नियमित अंतराल पर की जाएगी। - पूजा वशिष्ठ, एसपी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed