फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2.05 lakh quintals of mustard reached the warehouse

Charkhi Dadri News: 2.05 लाख क्विंटल सरसों पहुंची गोदाम, किसानों को हुआ 85.76 करोड़ का भुगतान

Fri, 19 Apr 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 19 Apr 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
2.05 lakh quintals of mustard reached the warehouse
दादरी मंडी में सरसों के बैग का उठान करते श्रमिक। 
चरखी दादरी। जिले में पिछले सात दिनों से सरसों की खरीद बंद है, लेकिन उठान और भुगतान कार्य जारी है। जिले में 17 अप्रैल की शाम तक खरीदी गई सरसों में से 2.05 लाख क्विंटल गोदामों तक पहुंचाई जा चुकी है। वहीं, हैफेड 6,925 किसानों के खातों में 85.76 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुका है। एजेंसी अधिकारियों का दावा है कि बचे किसानों की भुगतान प्रक्रिया भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में बुधवार शाम तक सरसों की कुल 6.61 लाख क्विंटल आवक हुई है। इसमें से 3.46 लाख क्विंटल की खरीद और 2,105 क्विंटल का उठान हुआ है। दादरी मंडी में 4.10 लाख क्विंटल सरसों की आवक हुई और इसमें से 2.24 लाख क्विंटल की खरीद की गई। बाढड़ा मंडी में 1.68 लाख क्विंटल की आवक हुई, जबकि 85,400 क्विंटल की खरीद की गई। झोझूकलां केंद्र पर 82,305 क्विंटल सरसों पहुंची, जिसमें से 36,898 क्विंटल की खरीद की गई।
विज्ञापन

दादरी मंडी से बुधवार शाम तक 1.23 लाख क्विंटल सरसों का उठान हुआ है। बाढड़ा मंडी से 52,500 और झोझूकलां खरीद केंद्र से 29,000 क्विंटल सरसों का उठान हो चुका है। तीनों केंद्रों पर खरीदी गई सरसों में से 2.05 लाख क्विंटल गोदामों तक पहुंच चुकी है। 1.51 लाख क्विंटल सरसों अब भी मंडियों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल आवक की 47 प्रतिशत खरीदी, 53 प्रतिशत बाकी
जिले में कुल 6.61 लाख क्विंटल सरसों तीनों केंद्रों तक पहुंची है। इसमें से 3.56 लाख क्विंटल की खरीद हुई है तो कुल आवक का 47 प्रतिशत है। कुल 3.06 लाख क्विंटल की खरीद अभी बाकी है। पिछले सात दिनों से खरीद नहीं हुई जबकि आवक लगातार जारी है।



31,862 किसान पहुंच चुके मंडियों में
सरसों लेकर 17 अप्रैल की शाम मंडी पहुंचे 31,862 किसानों ने गेटपास कटवाए हैं। इस अवधि तक दादरी मंडी में 19,477 किसान, बाढड़ा मंडी में 8,533 और झोझूकलां खरीद केंद्र पर 3,852 किसानों ने गेटपास कटवाकर सरसों की ढेरी डाली है। वहीं, 6,925 किसानों के खातों में सरसों के रुपये पहुंच चुके हैं।



करीब सात हजार किसानों का 85 करोड़ से अधिक राशि का भुगतान हो चुका है। सरसों उठान और भुगतान की प्रक्रिया निरंतर जारी है। उठान में तेजी लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - ईश्वर सिंह मोर, प्रबंधक, हैफेड, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed