फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2 injured in accident

Charkhi Dadri News: कार ने पहले राहगीर युवक और फिर बाइक को मारी टक्कर

Fri, 20 Sep 2024 06:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 20 Sep 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
2 injured in accident
घिकाड़ा रोड पर हुए हादसे में तीन लोग घायल, पुलिस ने कार चालक पर दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के घिकाड़ा रोड पर एक कार ने पहले राहगीर युवक और फिर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सांतौर निवासी सत्यवान, शोभा देवी, करण के रूप में हुई।बाइक चालक के बयान पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में सत्यवान ने बताया कि वह गांव सांतौर का निवासी है। मजदूरी करता है। बाइक लेकर अपनी मां शोभा देवी के साथ मामा के गांव साहुवास गया था। 17 सितंबर को वह गांव लौटने लगा। उसी दौरान सायं करीब चार बजे जब वह घिकाड़ा रोड पर पहुंचा तो गणेश विसर्जन यात्रा निकल रही थी। इस कारण उसने अपनी बाइक सड़क पर खड़ी कर ली। उनके पीछे एक राहगीर युवक आ रहा था। इतनी देर में एक तेज रफ्तार कार पीछे से आई और पहले राहगीर व बाद में उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में युवक घायल हो गया। सत्यवान व उसकी मां भी सड़क पर गिर गए। बाद में सत्यवान घायल अवस्था में उक्त युवक व अपनी मां को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा और उपचार करवाया। उसका आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था। लापरवाही से उसने उनको टक्कर मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed