फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2 busses for jhajjar

Charkhi Dadri News: दादरी से वाया ढाणी फोगाट और पातुवास होते झज्जर तक दो बसों का संचालन शुरू

Fri, 31 Jan 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 31 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
2 busses for jhajjar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। कई सालों के लंबे इंतजार के बाद दादरी रोडवेज डिपो ने वाया ढाणी फोगाट व पातुवास होते हुए झज्जर तक बस सेवा शुरू कर दी है। इस रूट पर दो बसों का संचालन शुरू किया गया। इससे दादरी और झज्जर जिले के करीब 15 गांवों के यात्रियों को फायदा हुआ है। बसों का संचालन शुरू होने से प्रतिदिन करीब 500 यात्री सुविधा का लाभ ले रहे हैं।
पहले दादरी-झज्जर रूट पर वाया समसपुर, लोहरवाड़ा, मोरवाला, इमलोटा, छुछकवास होते हुए बसों का संचालन किया जा रहा था। दूसरी ओर लंबे समय से ढाणी फोगाट, पातुवास, निमली, मातनहेल, बिरोहड़ समेत अन्य गांवों से होते हुए झज्जर तक इस रूट पर कोई बस नहीं चल रही थी। दादरी जिले के विभिन्न गांवों के लोग डिपो अधिकारियों के समक्ष कई बार इस रूट पर बस का संचालन शुरू करने की मांग उठा चुके थे।
विज्ञापन

अब जाकर ग्रामीणों की मांग परवान चढ़ी है। दादरी डिपो की ओर से इस रूट पर दो बसें चला दी गई हैं। बसों के संचालन से दादरी जिले के विभिन्न गांवों समेत झज्जर जिले के सेहलंगा, खाचरोली, बिरोहड़, मातनहेल, छुछकवास व मारोत गांव के यात्रियों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों के लोगों की झज्जर के अलावा दादरी आने-जाने की डगर आसान हो गई है। वहीं, परिवहन विभाग के बस सेवा शुरू करने से अब उन्हें दो से तीन वाहन बदलकर अपने गंतव्य पर पहुंचने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed