फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2 brothers died in road accident at Charkhi Dadri

Charkhi Dadri: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो भाइयों की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 12 May 2025 10:55 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 12 May 2025 10:55 AM IST
सार

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक के रोड पर अचानक ब्रेक लगाने से ये हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों  शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। 

विज्ञापन
2 brothers died in road accident at Charkhi Dadri
सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव कारी रूपादास में रविवार रात को ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव कारी आदू निवासी सचिन और प्रदीप के रूप में हुई है। मृतक प्रदीप के भाई संदीप के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा 

पुलिस को दिए बयान में संदीप ने बताया कि सचिन ने अभी कक्षा 12वीं की परीक्षा दी है और प्रदीप मजूदरी करता है। रविवार शाम को दोनों बाइक लेकर किसी काम से बाढड़ा की ओर गए थे। इसी दौरान जब वे गांव कारी रूपादास में पहुंचे तो उनके आगे एक ट्रैक्टर चल रहा था। इसी बीच एक धर्मकांटा के पास ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी और उनकी बाइक पीछे ट्रॉली में जा लगी। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा शव

दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों ने उन्हें गोपी सीएचसी में पहुंचाया और परिजनों को सूचित किया। यहां से दोनों को दादरी नागरिक अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुबह कागजी प्रक्रिया पूरी की है और मृतकों का पोस्टमार्टम करवार शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ambala:19 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 10 लोगों पर हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed