{"_id":"62f73d5db880ae5d174f2538","slug":"19-55-lakh-cheated-in-name-of-getting-two-youths-admitted-to-haryana-police-in-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: हरियाणा पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर ठगे 19.55 लाख रुपये, दंपती समेत बेटे पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri: हरियाणा पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर ठगे 19.55 लाख रुपये, दंपती समेत बेटे पर केस दर्ज
Sat, 13 Aug 2022 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:27 AM IST
सार
आरोपियों ने शिकायतकर्ता के बेटों अंतिल व निखिल को हरियाणा पुलिस में भर्ती कराने की बात कहकर उसे झांसे में लिया। इसके बाद उसने नकद देने के अलावा उनके खातों में नकदी डलवा दी।
विज्ञापन
fraud
- फोटो : istock
विस्तार
दो बेटों को हरियाणा पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर भागवी निवासी एक व्यक्ति से 19.65 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। चरखी दादरी एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत की आर्थिक अपराध शाखा ने जांच की और इसके बाद भागवी निवासी दंपती और उनके बेटे के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में दी शिकायत में भागवी निवासी प्रवीन ने बताया कि भागवी निवासी सतीश, उसकी पत्नी श्लोचना व बेटे दीपक ने षड्यंत्र के तहत उनसे ठगी की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने उसके बेटों अंतिल व निखिल को हरियाणा पुलिस में भर्ती कराने की बात कहकर उसे झांसे में लिया। इसके बाद उसने नकद देने के अलावा उनके खातों में नकदी डलवा दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 2020 में यह राशि दी गई थी और आरोपी कोरोना का हवाला देकर उन्हें टरकाते रहे। इसके बाद जब उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया और धमकी दी तो उसने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस प्रवक्ता पवन
विज्ञापन
कुमार का कहना है कि इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।