{"_id":"61e1be7570990347be05795d","slug":"18-days-broken-record-81-infected-including-10-children-found-charkhidadri-news-hsr6220317175","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 दिन का टूटा रिकॉर्ड, 10 बच्चों समेत 81 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 दिन का टूटा रिकॉर्ड, 10 बच्चों समेत 81 संक्रमित मिले
विज्ञापन
फोटो 32 कोरोना जांच के लिए सैंपल देते हुए महिला।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार को कोरोना का पिछले 18 दिन का रिकॉर्ड टूट गया। जिले में शुक्रवार को 10 बच्चों, 25 महिलाओं समेत 81 लोग कोरोना संक्रमित मिले। यह आंकड़ा 28 दिसंबर के बाद सर्वाधिक है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 227 हो गई है। वहीं नौ लोग स्वस्थ हो गए। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की। उन्होंने बताया कि सभी नए संक्रमितों को ट्रेस किया जा चुका है और सभी फिलहाल होम आइसोलेट हैं।
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 81 नए संक्रमित मिले हैं। अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 5348 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 4982 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को भी कोरोना की जांच के लिए 503 सैंपल लिए गए और अब तक कुल 321816 सैंपल लिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल 478 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं।
यदि पिछले 18 दिन के आंकड़ों पर गौर करें तो संक्रमितों की संख्या 268 पहुंच चुकी है। इस लिहाज से प्रतिदिन करीब पंद्रह लोग संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि इस समयावधि में रिकवरी दर बेहद कम है, जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन
शहर में यहां मिले नए संक्रमित
रोज गार्डन क्षेत्र, कोर्ट कॉम्पलेक्स, मेजबान चौक, पूर्ण मार्केट के पिछली तरफ, वार्ड-9, पुराना गोशाला चौक, घिकाड़ा रोड, हाथी पार्क के पिछली ओर, लोहारू रोड, गामड़ी क्षेत्र, एमसी कॉलोनी, मेजबान चौक, विशाल मेगा मार्ट का कर्मचारी, मंगल मार्केट, राव का मोहल्ला, हरि नगर, हीरा चौक, चंपापुरी, वार्ड-13, वार्ड-14, रामलीला ग्राउंड, प्रेम नगर, गांधी नगर, एमसी कॉलोनी, रंगीला हनुमान मंदिर क्षेत्र निवासी शहर के 30 लोग संक्रमित मिले।
इन गांवों में भी मिले कोरोना पॉजिटिव
रासीवास, अटेला नया, रावलधी, माई कलां, ढाणी फौगाट, चिड़िया, बधवाना, खेड़ी बूरा, अटेला खुर्द, रुदड़ोल, दगड़ोली, खातीवास, समसपुर, झोझूकलां, कलियाणा, चिड़िया, काकड़ोली, चरखी, भागवी, रानीला, भागेश्वरी, बौंदकलां, पांडवान, पैंतावास कलां व रणकोली में 51 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
- यूं बढ़ा है कोरोना का ग्राफ
तारीख - कोरोना केस
8 जनवरी- 14
9 जनवरी-16
10 जनवरी- 24
11 जनवरी-16
12 जनवरी-59
13 जनवरी- 44
14 जनवरी-81
1383 लोगों ने लगवाया टीका
डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. आशीष मान ने बताया कि शुक्रवार को 1383 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। उन्होंने बताया कि 60 लोगों ने प्री-कॉशनरी डोज लगवाई जबकि 239 किशोरों का भी टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 657 लोगों ने को-वाक्सीन और 696 ने कोविशील्ड की डोज लगाई गई।
वैक्सीनेशन की स्थिति
पहली डोज 415822
दूसरी डोज 352503
कुल 769339
जिले में शुक्रवार को 81 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं नौ लोगों ने कोरोना को मात दी है। लोगों से अपील है कि लापरवाही बरतना छोड़ें और कोविड गाइडलाइन का गंभीरता से पालन करें। कोरोना की जांच के लिए विभाग लगातार सैंपल ले रहा है।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी