फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   15 news reached in dadri depot

Charkhi Dadri News: दादरी डिपो में पहुंचीं 15 नई बसें, सभी लंबे रूटों पर दौड़ेंगी

Mon, 14 Jul 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 14 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
15 news reached in dadri depot
परिवहन
विज्ञापन


फोटो: 01

दादरी रोडवेज वर्कशॉप में खड़ीं नई बसें। संवाद
- नई बसें बेड़े में शामिल होने के बाद 116 हो जाएगी बसों की संख्या, दादरी डिपो को आवंटित 30 नई बसों में से 15 पहुंचनी बाकी
- लंबे रूटों पर फिलहाल चल रहीं बसों को दौड़ाया जाएगा लोकल रूटों पर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी परिवहन डिपो में तीन दिन के अंदर 15 नई बसें पहुंचने से कुछ हद तक कमी दूर हुई है। सभी नई बसों को रोड पर उतारने के लिए स्थानीय अधिकारी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने में जुटे हैं। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके तुरंत बाद सभी नई बसों को लंबे रूटों पर दौड़ाया जाएगा। जबकि, फिलहाल इन रूटों पर चल रहीं बसों को लोकल रूट पर चलाया जाएगा।
करीब 3 माह पहले डिपो को 30 नई बसें आवंटित हुई थीं। इनमें से 15 बसें दो खेप में दादरी डिपो पहुंच चुकी हैं। पहले 6 और दो दिन बाद 9 नई बसें परिवहन डिपो को मिली है। 15 नई बसें पहुंचने से डिपो का बेड़ा 15 प्रतिशत बढ़ गया है। 15 नई बसें और आ जाने से बेड़ा 30 फीसदी बढ़ जाएगा। बावजूद इसके करीब 45 बसों की डिपो में कमी रहेगी।
विज्ञापन

वहीं, परिवहन विभा के अधिकारियों का कहना है कि बेड़े में नई बसें शामिल होने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी जबकि विभाग के राजस्व में भी इजाफा होगा।
दरअसल, दादरी परिवहन डिपो में नियमों के अनुसार बसें नहीं होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे बने हैं कि कई लोकल रूटों पर पर्याप्त बसें नहीं पहुंचने से लोगों में विभाग के प्रति गहरी नाराजगी बनी हुई है। लंबे समय से बनी बसों की कमी को दूर करने के लिए स्थानीय महाप्रबंधक ने कई बार मुख्यालय मांग भेजी थी। करीब तीन माह पहले डिपो को 30 बसें आवंटित की गई थीं। अब बसें डिपो में पहुंचनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फिलहाल 116 बसें, 15 और आनी बाकी
दादरी परिवहन डिपो में पहले केवल 101 बसें ही यात्रियों के लिए चलाई जा रही थीं, जिसके कारण यात्रियों को बसों के लिए लंबा करना पड़ता था। पिछले तीन दिन के अंदर 15 नई बसें पहुंचने के बाद डिपो के बेड़े में अब 116 बसें हो गई हैं। जल्द ही इनकी संख्या बढ़कर 131 हो जाएगी।
- दस लाख से अधिक मिलता है राजस्व
दादरी डिपो में बसों की कमी होने के बावजूद प्रतिदिन करीब 30 हजार यात्री सफर करते हैं। इससे परिवहन विभाग को प्रतिदिन दस लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त होता है। बसों का संचालन बढ़ने से विभाग का राजस्व भी बढ़ेगा।


- नई बसों को इन रूटों पर चलाने की योजना
दादरी परिवहन डिपो के अधिकारियों की मानें तो नई बसों को दस से अधिक लंबे रूटों पर दौड़ाया जाएगा। इन रूटों में हरिद्वार, दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, नागौर, खाटूश्याम, कोटा आदि रूट शामिल हैं। वहीं, इन रूटों की बसों को रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, बाढड़ा, सतनाली, भिवानी व बेरी आदि लोकल रूटों पर चलाया जाएगा। लोकल रूटों पर बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को राहत मिलेगी।

वर्सन
डिपो को जो 30 बसें आवंटित हुई थीं, उनमें से 15 दादरी पहुंच चुकी है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर नई बसों को जल्द ऑनरोड कर दिया जाएगा। नई बसें मिलने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी परिवहन डिपो

वर्सन:


मुख्यालय की ओर से आवंटित 30 बसों में से 6 बसें शुक्रवार को भेजी गई हैं जबकि 9 और बसें मंगलवार तक आने की उम्मीद है। जल्दी ही नई बसों को ऑनरोड कर देंगे।

-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी परिवहन डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed