फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1.5 crore more demanded for bhadhra upmandal bhawan

Charkhi Dadri News: बजट खत्म होने से बाढड़ा उपमंडल भवन का निर्माण अटका,1.50 करोड़ और मांगे

Mon, 30 Jun 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 30 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
1.5 crore more demanded for bhadhra upmandal bhawan
 बाढड़ा ​स्थित निर्माणधीन लघु सचिवालय भवन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। उपमंडल के लघु सचिवालय के लिए जारी किया गया बजट अब खत्म हो चुका है। विभाग की ओर से योजना को सिरे चढ़ाने के लिए अब नया बजट प्रस्ताव बनाया गया है। इसके लिए 18.18 करोड़ की राशि जारी गई थी। अब अधिकारियों ने 1.50 रुपये बजट की डिमांड भेजी है। इसके बाद ही निर्माण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
लोकनिर्माण विभाग के 18 करोड़ 18 लाख की लागत से निर्मित होने वाले तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पिछले 30 माह से लगातार कार्य चल रहा है। 22 फरवरी 2022 को प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला ने भवन की नींव रखी थी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में बाढड़ा तहसील को अपग्रेड करते हुए उपमंडल का दर्जा दिया था, लेकिन, पहले भूमि की कमी के कारण भवन निर्मित नहीं हो पाया। उपमंडल का दर्जा मिलते ही जिला प्रशासन ने कस्बे की अनाजमंडी के किसान विश्रामगृह में उपमंडल भवन संचालित किया। बाद में इसको पंचायत विभाग के बीडीपीओ कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया। वह भवन तोड़ने के आदेश के बाद अब मौजूदा समय में कस्बे के केनाल विश्रामगृह में उपमंडल भवन संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सरकार के उपमंडल रोजगार कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, सीडीपीओ, कानूनगो व पटवार भवन, कृषि विभाग से लेकर दर्जन भर अन्य विभाग किराए के भवनों में चल रहे हैं। इससे आमजन को मामूली कार्य के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

भवन का कार्य 21 माह में पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की थी। प्रथम प्रारूप में तीन मंजिला भवन के एक साइड के निचले स्तर पर एसडीएम भवन, उपमंडल कोर्ट व राजस्व विभाग एवं परिवहन विभाग की शाखाएं, द्वितीय तल पर पुलिस विभाग व रिकाॅर्ड, उपमंडल रोजगार कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, सीडीपीओ, कानूनगो व पटवार भवन, कृषि विभाग के कार्यालय संचालित किए जाएंगे। दूसरी साइड में न्यायालय एवं विधि शाखा के कार्यालय संचालित किए जाने की योजना है। इसके निर्माण के बाद सभी विभाग एक ही छत के नीचे सेवाएं देंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्र के कामकाज में तेजी व सुलभता आएगी। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता ने कहा कि उपमंडल भवन के लिए 18 करोड़ की राशि के टेंडर जारी करवा कर तीन फेज का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed